Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

फर्जी बैंक अधिकारी बनकर ठगी करने वाले ठगों से साइबर हेल्प सेन्टर ने पीडित को वापस कराये 64,999 रुपये

मुजफ्फरनगर। सतपाल सिंह निवासी ग्राम रसूलपुर थाना मीरापुर जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा साइबर हेल्प सेन्टर को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा फर्जी बैंक अधिकारी बनकर डेबिट कार्ड की डिटेल्स एवं ओटीपी प्राप्त कर मेंमइन्र्र के माध्यम से धोखाधडी कर ४७,००० रूपये स्थानांतरित करा लिये गये।

साइबर हेल्प सेन्टर द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए मेंमइन्र्र को फ्राड से अवगत कराया गया तथा सम्पूर्ण धनराशि आवेदक के खाते में वापस करायी गयी।

आवेदक निर्मित कुमार निवासी गांव युसूफपुर थाना भोपा जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा साइबर हेल्प सेन्टर को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा बातों में उलझाकर पेटीएम नम्बर प्राप्त कर फ्लिपकार्ट से पेमेन्ट रिक्वेस्ट भेज कर धोखाधड़ी से १७,९९९ रूपये स्थानांतरित करा लिये गये।

साइबर हेल्प सेन्टर द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए फ्लिपकार्ट से सम्पर्क किया गया तथा अभियुक्त द्वारा की गयी खरीददारी को निरस्त कराते हुए आवेदक के खाते में सम्पूर्ण धनराशि वापस करायी गयी। साइबर ठगी करने वाले अभियुक्तों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 + fourteen =