Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: डकैती की घटना का किया खुलासा, बुढाना-खतौली अन्डरपास के पास से अभियुक्त arrest

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)। थाना रतनपुरी पुलिस द्वारा डकैती की घटना का सफल अनावरण करते हुए ०१ लूटेरे/डकैत अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से लूटा गया सामान बरामद।

जनपद में शातिर लूटेरे/डकैत अभियुक्तगण के विरूद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बुढाना गजेन्द्र पाल सिंह एवं थानाध्यक्ष रतनपुरी श्री अक्षय शर्मा के कुशल नेतृत्व में थाना रतनपुरी पुलिस द्वारा डकैती की घटना का सफल अनावरण करते हुए ०१ लूटेरे/डकैत अभियुक्त को बुढाना-खतौली अन्डरपास के पास से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त के कब्जे से ४०० मीटर बिजली का तार व ५९० किलोग्राम लोहे का सरिया बरामद किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना रतनपुरी पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। ०९ मार्च को वादी दिनेश कुमार मोर्य प्रोजेक्ट मैनेजर १३२ केवी, विद्युत उपकेन्द्र खतौली द्वारा थाना रतनपुरी पुलिस को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया कि अज्ञात बदमाशों द्वारा बंधक बनाकर लूट की घटना कारित की गयी।

वादी की तहरीर के आधार पर थाना रतनपुरी पुलिस द्वारा विधुत अधिनियम पंजीकृत किया गया तथा उच्चाधिकारीगण द्वारा घटना के सफल अनावरण हेतु टीमो का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुए ०१ शातिर लूटेरे/डकैत अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त आरिफ पुत्र अशरफ अली निवासी यासीनगढी टावर के पास डासना थाना मसूरी जनपद गाजियाबाद। जिसके कब्जे से ४०० मीटर बिजली का तार, ५९० किलोग्राम लोहे का सरिया बरामद किया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अक्षय शर्मा, व०उ०नि० वीर नरायण सिंह, उ०नि० संजय कुमार, का० फजुल रहमान, संदीप थाना रतनपुरी शामिल रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 17273 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × two =

Language