Feature

Uttar Padesh Police Recruitment 2022: निकली भर्तियों के लिए अप्लाई

Uttar Padesh Police Recruitment 2022: उत्तर प्रदेश पुलिस (Uttar Pradesh Police) में निकले बंपर पदों (UP Police Recruitment 2022) पर आवेदन करने की अंतिम तारीख आ गई है. अगर योग्य और इच्छुक होने के बावजूद आपने अब तक इनके लिए अप्लाई न किया हो तो अब ऐसा कर दें

15 मार्च 2022 इन पदों के लिए अप्लाई करने की अंतिम तारीख है. बता दें कि इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से ( UP Police Head Operator), असिस्टेंट ऑपरेटर (UP Police Assistant Operator) और वर्कशॉप वर्कर (UP Police Workshop Worker) के पद भरे जाएंगे.

इन पदों पर भर्ती का कार्यक्रम काफी समय से चल रहा है और अब इनके लिए अप्लाई करने की अंतिम तारीख भी पास आ गई है. इसलिए इच्छुक और योग्य होने के बावजूद अगर आपने अभी तक इन पदों के लिए अप्लाई न किया हो तो अब ऐसा कर सकते हैं.

उत्तर प्रदेश पुलिस के इन पदों पर आवेदन केवल ऑनलाइन ही किया जा सकता है. इसके लिए आपको

उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट एंड प्रमोशन बोर्ड (Uttar Pradesh Police Recruitment and Promotion Board) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका पता ये है –  uppbpb.gov.in

वैकेंसी विवरण–

कुल पद– 2430

असिस्टेंट ऑपरेटर– 1374 पद

हेड ऑपरटेर– 936 पद

वर्कशॉप वर्कर– 120 पद

क्या है शैक्षिक योग्यता–

यूपी पुलिस के इन पदों पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट का साइंस विषयों के साथ 12वीं पास होना जरूरी है. इसके साथ ही आईटीआई पास और डिप्लोमा किए कैंडिडेट भी अप्लाई कर सकते हैं. 

Link:   https://upprpb-hdop.onlineapplicationform.org/UPPRPBH/

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − two =