खेल जगत

Anirban Lahiri ने रचा इतिहास, गोल्फ टूर्नामेंट में दूसरे स्थान पर रहे

अमेरिका में हुए गोल्फ टूर्नामेंट ‘प्लेयर्स चैंपियनशिप’ में भारत के Anirban Lahiri ने इतिहास रच दिया है. वे इस टूर्नामेंट में दूसरे स्थान पर रहने वाले पहले भारतीय बन गए हैं. वह महज एक स्ट्रोक से इस ट्रॉफी को जीतने से चूके हैं. इस टूर्नामेंट के विजेता ऑस्ट्रेलिया के कैमरून स्मिथ रहे.

‘प्लेयर्स चैंपियनशिप’ दुनिया का सबसे ज्यादा प्राइज मनी वाला टूर्नामेंट है. इसमें कुल 150 करोड़ प्राइज मनी होती है. अनिर्बान ने दूसरे स्थान पर रहकर 16.5 करोड़ रुपये जीते हैं. 

बता दें कि इसे गोल्फ का पांचवा सबसे बड़ा खिताब कहा जाता है. इसके साथ ही यह सबसे सम्मानित गोल्फ टूर्नामेंट में से एक भी है. टाइगर वुड्स, ग्रेग नॉर्मन जैसे गोल्फ के महान खिलाड़ी इस ट्रॉफी को जीत चुके हैं.

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 2 =