उत्तर प्रदेश

Meerut News: जागृति विहार एक्सटेंशन में  दिन निकलते ही पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़

Meerut News:  दिन निकलते ही पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई. इंटरनेशनल मोबाइल तस्कर शरद गोस्वामी गैंग के बदमाशों के आने की सूचना पर पुलिस घेराबंदी में लग गई. जैसे ही पुलिस की टीम ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की, तभी बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी. इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की और फिर दोनों तरफ से गोलियां चलीं.

Meerut में सुबह-सुबह हुए इस एनकाउंटर में पुलिस की गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए, जिनकी शिनाख्त की गई तो पता चला कि कुख्यात अरशद और शाहरुख नाम के बदमाश पकड़े गए हैं. दरअलस, मेरठ के थाना मेडिकल क्षेत्र की जागृति विहार एक्सटेंशन में यह मुठभेड़ हुई है.

पुलिस की मानें तो दोनों बदमाशों पर एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं. पिछले काफी समय से पुलिस को इनकी तलाश थी. यह गैंग दिल्ली एनसीआर से महंगे मोबाइल फोन लूटकर नेपाल में सप्लाई करने का धंधा करता है. इस पूरे ऑपरेशन की कमान एसपी क्राइम अनित कुमार ने संभाली थी. पुलिस अधिकारियों की मानें तो बदमाशों के पास से करीब 8 लुटे हुए मोबाइल एक मोटरसाइकिल और हथियार बरामद हुए हैं.

फिलहाल गिरफ्तार किए गए घायल बदमाशों को अस्पताल भेजा गया है. पिछले काफी समय से वेस्ट यूपी में मोबाइल लूट की वारदातों को यह गैंग अंजाम दे रहा था. इसी के साथ नए लड़कों को लालच देकर अपने गैंग में शामिल करने की मुहिम भी चला रखी थी, जिसके बाद आज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. हाल ही में कुछ दिन पहले शरद गोस्वामी को भी पकड़ कर जेल भेजा गया था.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen − 13 =