उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन ने मृतकों को श्रद्धांजलि दी
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन रजि के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल,नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी के नेतृत्व में शिव चौक पर गाजियाबाद के मुरादनगर में श्मशान घाट पर हुए दुःखद हादसे पर शोक व्यक्त कर मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल ने कहा कि नववर्ष २०२१ शुरू होते ही गाजियाबाद के मुरादनगर में घटित हुए दुखद हादसे में जिसमें २१ लोगों की जान चली गई संगठन के समस्त पदाधिकारीगण उस पर शोक व्यक्त करते हैं
एवं शासन एव प्रशासन से मांग करते हैं कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए जो इन मौतों के लिए जिम्मेदार हैं इसके साथ ही यू पी बॉर्डर पर किसान आंदोलन में ४५ किसानों की जान जाने पर उन्हें भी श्रधांजलि दी गयी।
इस अवसर पर सरदार बलविंदर सिंह,पवन वर्मा,भूरा कुरेशी,भानु प्रताप,उदित किगर,राजेंद्र अरोरा, वीरेंद्र अरोरा,सुनीता तनेजा,विजय मदान,संजीव संगम,शिशुकांत गर्ग,जयद्रप्रकाश, प्रवीण जैन,सुनील वर्मा,जसप्रीत शिवकुमार सिंगल,महेंद्र नाथ,अजय मदान,आदि सैकड़ों व्यापारी उपस्थित रहे।

