Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

शांति समिति की ली आला अधिकारियों ने बैठक

मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी श्रीमती सेल्वा कुमारी जे व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव द्वारा जनपद के समस्त संभ्रांत/ज़िम्मेदार व्यक्तियों के साथ ज़िला पंचायत सभागार कक्ष में मीटिंग की गयी

जिसमे निम्नवत बिन्दुओं पर सभी को अवगत करते हुए अपील भी की गयी कि जनपद के संभ्रांत व जिम्मेदार व्यक्तियों को नागरिकता संशोधन कानून के विषय में पूर्ण जानकारी दी गई है 

सभी को अवगत कराया गया है कि यदि कोई व्यक्ति नागरिकता संशोधन कानून को लेकर सोशल मीडिया पर किसी भी तरह कीअफवाह फैलता है, तो उसकी सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना देकर जिम्मेदार नागरिक के रूप में पुलिस का सहयोग करें।

मीटिंग में उपस्थित सभी संभ्रांत व जिम्मेदार व्यक्तियों से प्रेम, सौहार्द और भाईचारा बनाये रखते हुए तथा पुलिस का सहयोग कर सांप्रदायिक सौहार्द कायम रखने की अपील की गयी है। बैठक में एडीएम प्रशासन अमित कुमार सिंह, एएसपी डा. दीक्षा शर्मा आईपीएस मौजूद रही।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk