खालापार में वेक्सिनेशन केम्प का आयोजन..
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर के मुस्लिम बाहुल्य इलाके खालापार में सेक्युलर फ्रंट,जमीयत उलेमा ए हिन्द, हमारा नारा भाई चारा, उर्दू डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन व जिला अस्पताल के सहयोग से शहीद चौक खालापार स्थित हाजी तौफीक परिसर में वेक्सिनेशन केम्प का आयोजन हुआ।
जिसमें भारी उत्साह के साथ महिलाओं और पुरुषों ने टीकाकरण कराया। कैम्प का उद्धघाटन नगर मजिस्ट्रेट अभिषेक सिँह ,मुख्य चिकित्सा अधिकारी महावीर सिँह फौजदार, गौहर सिद्दीकी, आदि ने संयुक्त रूप से किया।
इस कैम्प में ४५ वर्ष की आयु के अधिक वर्ग के लोगो का टीकाकरण किया गया।
इस मौके पर हाफ़िज़ शाहनवाज आफताब, मौलाना ताहिर कासमी, इकराम कस्सार, हाजी आबाद कुरेशी, हाजी शमसाद कुरेशी, हाजी आफाक, नौशाद कुरेशी सभासद, बदर खान, मास्टर इसरार, शाहवेज़ राव, तहसीन अली असारवी, डॉ गीतांजलि वर्मा, यूनिसेफ से तलत मैडम, रिफ़ाक़त अली, जिला पर्यवेक्षण अधिकारी डॉ राजीव निगम, आदि लोग उपस्थित रहे।

