Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

पुलिस ने चैकिंग अभियान चलाया, कई वांछितों को गिरफ्तार किया

मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों से कई वांछितों/वांरटियों को गिरफ्तार किया। थाना कोतवाली नगर पर नियुक्त उ0नि0 जितेन्द्र सिंह द्वारा वारण्टी अभियुक्त छोटा पुत्र शोकीन निवासी खालसापट्टी सुजडू थाना कोतवाली नगर मुजफ्फरनगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया गया।

इसके अलावा थाना पुरकाजी पर नियुक्त उ0नि0 राघवेन्द्र सिंह द्वारा वारण्टी अभियुक्त अरविन्द पुत्र मांगेराम निवासी झोझगान थाना पुरकाजी मुजफ्फरनगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया गया।

वहीं थाना मन्सूरपुर पर नियुक्त म0उ0नि0 श्रीमति उषा मलिक द्वारा वांछित अभियुक्त अबुजर पुत्र गय्यूर निवासी भनवाडा थाना रतनपुरी मुजफ्फरनगर को नावला कट एन0एच0-58 से गिरफ्तार किया ।

इसके अलावा थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 जयपाल सिंह द्वारा वारण्टी अभियुक्त राहुल पुत्र ज्ञानेचन्द निवासी शेखपुरा थाना खतौली मुजफ्फरनगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना भोपा पर नियुक्त उ0नि0 सुनील कुमार द्वारावारण्टी अभियुक्त दीपक पुत्र नरेश निवासी देदाहेडी थाना भोपा मुजफ्फरनगर को ग्राम देदाहेडी से गिरफ्तार किया गया।

वहीं थाना बुढाना पर नियुक्त उ0नि0 अनिल कुमार द्वारा वारण्टी अभियुक्त शमशाद पुत्र खुरशेद निवासी जौला थाना बुढाना मुजफ्फरनगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया गया।वहीं थाना तितावी पर नियुक्त उ0नि0 रोहताश कुमार द्वारा वारण्टी अभियुक्त योगेन्द्र पुत्र शरवण निवासी पीपलहेडा थाना तितावी मुजफ्फरनगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया गया।

मुजफ्फरनगर। थाना भौराकलां पर नियुक्त उ0नि0 जीतेन्द्र सिंह द्वारावारण्टी अभियुक्त साजिद पुत्र गफ्फूर निवासी शिकारपुर थाना भौराकलां जनपद मुजफ्फरनगर को ग्राम कपूरगढ से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 चाकू नाजायज बरामद किया गया।

 

तितावी पुलिस ने चैकिंग अभियान चलाया

तितावी। आगामी पंचायत चुनाव के दृष्टिगत पुलिस अलर्ट मोड पर है। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते तितावी थाना प्रभारी राधेश्याम यादव की मौजूदगी मे पुलिस ने सघन चैकिंग/तलाशी अभियान चलाया।

पुलिस ने इस दौरान संदिग्धो को रोककर उनसे पूछताछ की तथा उनके वाहनो की तलाशी ली एवं वाहनो के कागजात भी चैक किए। इस दौरान थाना प्रभारी राधेश्याम यादव स्वयं कमान संभाले रहे।

पुलिस ने बघरा चेकपोस्ट पर चैकिंग अभियान चलाया। पुलिस द्वारा चलाए गए चैकिंग अभियान से वाहन चालको खासतौर पर दुपहिया वाहन चालको मे हडकम्प मचा रहा।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five + seventeen =