फिल्मी चक्कर

Vaishali Takkar ने इंदौर में अपने घर पर कर ली आत्महत्या, सुसाइड नोट में एक्स ब्वॉयफ्रेंड का लिया नाम

Vaishali Takkar ने इंदौर में अपने घर पर आत्महत्या कर ली. 30 वर्षीया Vaishali Takkar पिछले साल से इंदौर में रह रही थीं और इसी घर में उन्होंने फांसी लगा ली. तेजाजी नगर थाने में मामला दर्ज किया गया था. मौके पर पुलिस ने एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है.

Vaishali Takkar पिछले काफी समय से तनाव में थी. इसका जिक्र उन्होंने अपने सुसाइड नोट में किया है. उन्होंने यह भी कहा है कि उनका एक्स ब्वॉयफ्रेंड उसे परेशान कर रहा था. सहायक पुलिस आयुक्त एम रहमान ने  बताया, “बरामद सुसाइड नोट से पता चलता है कि वह तनाव में थी और उन्हें एक्स ब्वॉयफ्रेंड द्वारा परेशान किया जा रहा था.”

Vaishali Takkar सीरियल ससुराल सिमर का में अंजलि भारद्वाज के किरदार में नजर आई थीं. इसके अलावा वो सुपर सिस्टर्स में शिवानी शर्मा और मनमोहिनी 2 में अनन्या मिश्रा की भूमिका निभाने के लिए जानी जाती हैं

Vaishali Takkar का टीवी में डेब्यू स्टार प्लस का सबसे लंबा चलने वाला ड्रामा ये रिश्ता क्या कहलाता है, जिसमें उन्होंने 2015 से 2016 तक संजना की भूमिका निभाई थी. उन्हें आखिरी बार टीवी शो रक्षाबंधन में कनक सिंहसाल सिंह ठाकुर की भूमिका में देखा गया था.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21461 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 + 5 =