Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

वैश्य अग्रवाल राजवंश सभा मुजफ्फरनगर द्वारा होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन

मुजफ्फरनगर। लक्ष्मण विहार स्थित राजवंश सभा भवन पर वैश्य अग्रवाल राजवंश सभा मुजफ्फरनगर द्वारा बड़ी धूमधाम से होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिसकी अध्यक्षता राजकुमार गोयल अध्यक्ष और संचालन महामंत्री शलभ गुप्ता एड द्वारा किया गया। कार्यकर्म के मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाज सेवी राजवंश शिरोमणि रंजन मित्तल एड.,इंजिनियर रजत गुप्ता,वरिष्ठ सपा नेता गौरव स्वरूप रहे ,विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता नरेश चंद गुप्ता एड,योगेश कुमार पूर्व ओ एस डी जिलाधिकारी,इंजिनियर मधुकर श्याम रहे। सर्वप्रथम महाराजा अग्रसेन जी महाराज और अमर शहीद राजा रतन चंद जी के चित्रों पर माल्यार्पण और उनके सम्मुख अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित किया गया।

अध्यक्ष राजकुमार गोयल और महामंत्री शलभ गुप्ता एड ने मुख्य अतिथि गण को पगड़ी और पटका पहनाकर सम्मानित किया फिर बच्चो द्वारा सांस्कृतिक कार्यकर्म पेश किए गए,सभा के सर्वश्रेष्ठ गायन की प्रतियोगिता हुई जिसमें अमित मोहन को सर्वश्रेष्ठ गायक का पुरूस्कार दिया गया बच्चो द्वारा कृष्ण जी का मनोहारी नृत्य पेश किया गया

वरिष्ठ सभा के नागरिक का सम्मान आदर्श को दिया गया। वरिष्ठ सपा नेता गौरव स्वरूप ने गाना सुनाकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया और होली कि शुभकामनाए दी। कार्यकर्म मै वैश्य सभा के पूर्व अध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल,कदीमी सभा के महामंत्री पवन बंसल,युवा वैश्य नेता विश्वदीप गोयल,सभासद प्रतिनिधि रोहित तायल को भी वैश्य अग्रवाल राजवंश सभा द्वारा सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथियो तथा सभा के पदाधिकारियों द्वारा परफॉर्म करने वाले बच्चो को पारितोषित उपहार भेंट किए गए।

अभय गोयल द्वारा गिफ्ट बांटे गए। महामंत्री शलभ गुप्ता एड ने मुख्य अतिथि गण और विशिष्ठ अतिथिगण का धन्यवाद अदा किया गया तथा मोमेंटो भेट किए और कहां होली का त्योहार रंगो का त्योहार है

हमे सबको इसी प्रकार एक जुट होकर प्यार के साथ होली का त्योहार मनाना चाहिए ।

अंत में सबने फूलो की होली खेली कार्यकर्म मै मुख्य रूप से महिला अध्यक्ष अनुराधा गुप्ता, मंत्री दीपाली अग्रवाल, बिंदिया गुप्ता, अनीता राजवंशी, वीनू एरन, सुनीता एरन, भावना गुप्ता, नेहा गुप्ता, रश्मि गुप्ता, प्रभा गुप्ता, शशि गुप्ता, दीपा गुप्ता, पंकज राजवंशी, कुलदीप गुप्ता, राजेंद्र गर्ग, योगेश गुप्ता, मुकेश गोयल, सौरभ मित्तल, राहुल गोयल, विपिन गुप्ता, अमित मोहन, प्रियांशु , बबलू भाई, नीरज गुप्ता, अमित गुप्ता एड, राजेंद्र गुप्ता, अंकुर गुप्ता, कुलदीप कंसल, अभेय गुप्ता, अजय गुप्ता आदि सैकड़ों राजवंश बन्धु मोजूद रहे।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 − five =