मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत आयोजित प्रदर्शनी का शुभारंभ किया
मुजफ्फरनगर। मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत आयोजित प्रदर्शनी मे लगी स्टालों एवं व्यवस्थाओं से मेले का उददेश्य सार्थक हो रहा है। मेले मे स्वयं सहायता समूह द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टालो के माध्यम से एक और जहां उत्पादों के विषय मे जानकारी मिल रही है। वहीं त्यौहारो के मददेनजर एक ही स्थान पर विभिन्न वस्तुओं को खरीदा भी जा सकेगा।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नगर के महावीर चौक के समीप राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान मे मिशन शक्ति अभियान के अर्न्तगत आज प्रातः 11 बजे से शाम तक आयोजित प्रदर्शनी/मेले के शुभारम्भ अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि पधारे केन्द्रीय राज्यमंत्री डा.संजीव बालियान ने मेले मे लगे स्वयं सहायता समूहो एवं विभिन्न विभागो द्वारा लगाए गए स्टालो का भ्रमण करने के पश्चात मीडिया से रूबरू होते हुए उक्त उदगार व्यक्त किए।
मंत्री डा.संजीव बालियान ने कहा कि स्वयं सहायता समूह का उददेश्य महिलाओं को स्वावलम्बी बनाना है। उनहेने कहा कि इस मेले के द्वारा प्रत्येक विभाग द्वारा अपनी विभागीय योजनाओं/कार्यक्रमों का प्रदर्शन विभागीय थीम पर एक स्टाल पर लगाया गया है।
जो कि बहुत सराहनीय है। मंत्री डा.संजीव बालियान ने मेले मे स्वयं सहायता समूह द्वारा लगाए गए स्टालो को देखा एवं उनकी प्रशंसा की। उन्होने इस दौरान उक्त स्टालो पर रखे उत्पादों के विषय मे भी जानकारी ली।
कार्यक्र्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे पहुंचे केन्द्रीय राज्य मंत्री डा.संजीव बालियान,बुढाना विधायक उमेश मलिक, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला आदि का डीएम सेल्वा कुमारी जे. व अन्य अधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया।
मंत्री डा.संजीव बालियान,जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला एवं विधायक उमेश मलिक आदि ने संयुक्त रूप से फीता काटकर मेले का उदघाटन किया। इस डीएम सेल्वा कुमारी जे.,सीडीओ आलोक यादव,एडीएम प्रशासन अमित कुमार,एसडीएम सदर दीपक कुमार आदि अधिकारीगण मौजूद रहे।
