Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

औषधि निरीक्षक लवकुश प्रसाद द्वारा टीम के साथ की गई छापामारी से हडकम्प

मुजफ्फरनगर। जिला औषधि निरीक्षक लवकुश प्रसाद द्वारा टीम के साथ की गई छापामारी से हडकम्प मच गया।

डीआई लवकुश प्रसाद ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे अवगत कराया कि ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन की अवैध बिक्री व भण्डारन पर प्रभासी कार्यवाही के शासन द्वारा जारी आदेश के क्रम मे आज एक सूचना के आधार पर सहायुक्त आयुक्त औषधि,सहारनपुर मण्डल,सहारनपुर गुलशन सेतिया,औषधि निरीक्षक संदीप कुमार व औषधी निरीक्षक लवकुश प्रसाद की संयुक्त टीम द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर के थाना छपार अर्न्तगत ग्राम बसेडा मे राजबीर किराना स्टोर पर छापा मारा

परन्तु उपरोक्त किराना स्टोर पर ऑक्सीटोसिन इन्जेक्शन नही मिला।

अडौस-पडौस के व्यक्तियो ने बताया कि उपरोक्त किराना स्टोर के मालिक राजबीर द्वारा पूर्व मे ऑक्सीटासिन इन्जेक्शन बेता जाता था। परन्तु 14 दिसम्बर 2020 को मुजफ्फरनगर की दालमंडी में हुई कठोर विभागीय कार्यवाही के उपरान्त राजबीर द्वारा यह इंजेक्शन बेचना बन्द कर दिया गया है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

8 + 6 =