Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

महिलाओ एवं बालिकाओ के हितो की रक्षा के लिए सरकार ने कडे कदम उठायेंः कपिल देव

मुजफ्फरनगर। नारी सशक्तिकरण की दिशा मे मिशन शक्ति कार्यक्रम के अर्न्तगत महिलाओ एवं बालिकाओ के हितो की रक्षा के लिए सरकार द्वारा सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं। महिला सशक्तिकरण की दिशा किए जा रहे प्रयासो/कार्यक्रमो से मातृशक्ति को सम्मान एवं खुद को साबित करने का सुनहरा अवसर मिल रहा है।

कूकडा ब्लॉक कार्यालय पर आयोजित मिशन शक्ति कार्यक्रम मे बतौर मुख्य अतिथि पधारे मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हए उक्त उदगार व्यक्त किए।

मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढाओ कार्यक्रम मे तहत बेटियो को और अधिक सम्मान तथा उन्हे सिक्षित करने की जरूरत है। कार्यक्रम मे पहुंचने पर सी.डी.ओ. आलोक यादव,डीपीओ व अन्य अधिकारियो द्वारा मुख्य अतिथि मंत्री कपिलदेव अग्रवाल को बुके भेंट कर स्वागत किया गया।

कार्यक्रम का संचालन कम्पोजिट विद्यालय नसीरपुर की शिक्षिका मीरा शर्मा ने किया। इस दौरान मंत्री कपिलदेव अग्रवाल द्वारा महिला सशक्तिकरण, पोषण आहार वितरण, कन्या सुमंगला योजना,सुकन्या योजना आदि प्रदेश सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओ के अर्न्तगत कार्य कर रही महिला कार्यकत्रियो को प्रतीक चिन्ह एवं सर्टिफिकेट भेंट कर सम्मानित किया गया।

मिशन शक्ति अभियान के दौरान मंत्री कपिलदेव द्वारा महिलाओं के सम्मान व सुरक्षा हेतु शपथ भी दिलाई गयी। इस दौरान सीडीओ आलोक यादव, बीएसए, शिक्षिका मीरा शर्मा,मोनिका राठी, पायल मलिक, राखी, रश्मि,निशा, विनित पंवार, उषा चौधरी, नीना त्यागी, माहि, हर्षिता, अर्पिता, अनुराधा सोबती आदि शिक्षिकाएं एवं महिला कार्यकत्री मौजूद रही।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

8 + eighteen =