गोलमाल: नहीं हटा कब्जा, वैश्य समाज ने की जमीन को कब्जा मुक्त कराने के लिए जिलाधिकारी से मुलाकात
जनपद मुजफ्फरनगर के थाना कोतवाली क्षेत्र स्थित सुजड़ू गांव में वैश्य समाज की वर्षों पुरानी साढ़े 16 बीघे जमीन को अतिक्रमणकारियो द्वारा खाली कराने को लेकर जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे को विगत दिवस एक पत्र स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने लिखा था
जिसमें कार्रवाई शुरू हो गई थी वई विगत दिवस सोशल मीडिया व प्रिंट मीडिया में जमीन को कब्जा मुक्त दिखाया गया था उसी का खंडन करते हुए वैश्य समाज के पदाधिकारी व कार्यकर्ता आज जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे उनके कार्यालय पर मिले
उनसे कहा कि यह जमीन अभी कब्जा मुक्त नहीं हुई है हम लोगों ने मौके पर जाकर इस जमीन का निरीक्षण किया था वैश्य समाज ने बताया कि जो जमीन कब्जा मुक्त दिखाई जा रही है
वह सुजड़ू गांव का रास्ता था जिसको प्रशासन ने कब्जा मुक्त कराया है ना कि वैश्य समाज की सती सेवीआन की जमीन, हमारा आप से निवेदन है कि यह जमीन जल्दी-जल्दी कब्जा मुक्त करा कर दी जाए, जिससे हम लोग समाज हित और देश हित में जनता को समर्पित कर सके
जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे से मुलाकात करने में वैश्य सभा के अध्यक्ष शंकर स्वरूप बंसल ,महामंत्री सतीश गर्ग ,पूर्व अध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल, पूर्व अध्यक्ष रेवतीनंदन सिंगल, व्यापारी नेता सुनील तायल, नरेश चंद्र बंसल, राकेश कंसल, योगेश भगत जी आदि वैश्य समाज के प्रतिष्ठित लोगो ने जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे से मुलाकात की
वही पूरी मुलाकात में सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार सिंह भी मौजूद रहे. जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार सिंह को इस प्रकरण की जांच सौंपी
आश्वासन दिया कि जल्द ही इस जमीन को कब्जा मुक्त करा दिया जाएगा और इससे वैश्य समाज को सुपुर्द कर दिया जाएगा
