वैश्विक

वंदे भारत एक्सप्रेस कटरा के लिए रवाना

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बहुप्रतीक्षित दिल्ली-कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर कटरा के लिए रवाना किया। अमित शाह ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया और वंदे भारत एक्सप्रेस को दिल्ली से कटरा के लिए हरी झंडी दिखाई। इस ट्रेन का नियमित संचालन पांच अक्तूबर से शुरू होगा।

 ट्रेन के लिए टिकटों की बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू हो गई है। यह जानकारी रेलवे ने रविवार को दी थी। वंदे भारत एक्सप्रेस यात्रियों को सुपरफास्ट ट्रेन से चार घंटे पहले ही कटरा पहुंचा देगी। यानी यह दिल्ली से कटरा और कटरा से दिल्ली आने में सिर्फ आठ घंटे का वक्त लेगी।

अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी

गौरतलब है कि यह देश में चलने वाली दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस है। पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 फरवरी को दिल्ली-वाराणसी मार्ग पर हरी झंडी दिखाई थी।बता दें कि श्री माता वैष्णो देवी के दर्शनार्थियों के लिए बहुप्रतीक्षित वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का दूसरा ट्रायल भी सफल रहा। पांच अक्तूबर से ट्रेन का परिचालन सप्ताह में छह दिन होगा। शनिवार को दूसरे ट्रायल में भी ट्रेन का परिचालन तमाम तकनीकी कसौटियों पर खरा उतरा। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन सुबह छह बजे दिल्ली से कटरा के लिए रवाना की गई। ट्रेन अंबाला, लुधियाना, जम्मूतवी स्टेशनों से होकर दोपहर दो बजे कटरा स्टेशन पर पहुंची।

Editorial Desk

संपादकीय टीम अनुभवी पेशेवरों का एक विविध समूह है, जो मीडिया उत्कृष्टता और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति प्रतिबद्ध है। अकादमिक, पत्रकारिता, कानून और स्वास्थ्य सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में विशेषज्ञता के साथ, प्रत्येक सदस्य अद्वितीय दृष्टिकोण और उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री प्रदान करने के प्रति जुनून लाता है। टीम में वरिष्ठ संपादक, लेखक और विषय विशेषज्ञ शामिल हैं, जो व्यापक, समयबद्ध और आकर्षक लेख सुनिश्चित करते हैं। सार्थक वार्तालापों को बढ़ावा देने और सामाजिक जागरूकता को बढ़ाने के लिए समर्पित, टीम समाज को प्रभावित करने वाले महत्वपूर्ण मुद्दों पर पाठकों को अच्छी तरह से सूचित रखती है।

Editorial Desk has 430 posts and counting. See all posts by Editorial Desk