वैश्विक

हरियाणा में भाजपा-जजपा की सरकार

हरियाणा में सरकार बनाने का रास्ता साफ हो गया है। यहां भाजपा-जजपा मिलकर सरकार बनाएंगे। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने दुष्यंत चौटाला के साथ मुलाकात के बाद इसका एलान किया। कल राज्यपाल के सामने सरकार बनाने का दावा पेश किया जाएगा। हालांकि, डिप्टी सीएम कौन होगा अभी इसका एलान नहीं हुआ है। चर्चा दुष्यंत चौटाला के नाम की ही हो रही है।  शाह ने संवाददाताओं से कहा कि हरियाणा में मतदाताओं के जनादेश के साथ जाते हुए दोनों पार्टियों ने निर्णय किया है कि भाजपा और जजपा साथ मिलकर सरकार बनाएंगी। मुख्यमंत्री भाजपा से होगा जबकि उप मुख्यमंत्री जजपा से होगा। उन्होंने कहा कि गठबंधन जनादेश की भावना के अनुरूप है।संवाददाता सम्मेलन में शाह और चौटाला के अलावा खट्टर और भाजपा के अन्य नेता मौजूद थे। चौटाला ने कहा कि उनकी पार्टी का मानना है कि हरियाणा में स्थिरता के लिए गठबंधन जरूरी था। 

अमित शाह ने कहा कि शनिवार को भाजपा में विधिवत रूप से नेता चुनने के बाद सरकार बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। अगले पांच साल तक मोदीजी के नेतृत्व में यहां विकास के लिए काम किया जाएगा। वहीं, दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हरियाणा में स्थायी सरकार बनाने के लिए वह भाजपा के साथ आए हैं। वहीं, मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि हरियाणा की भलाई के लिए हमने जजपा के साथ मिलकर सरकार बनाने का फैसला लिया है।

 

Image

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk