Varanasi News: मंदिर में सीवर का पानी, आप हिंदुत्व के रक्षक हैं या भक्षक: कांग्रेस नेता अजय राय
Varanasi News: मणिकर्णिका घाट के मंदिर में सीवर का पानी भर गया है। ये हाल केवल मणिकर्णिका घाट का नहीं है, बल्कि शहर के कई मंदिरों में सीवर का पानी भरा हुआ है।ऐसे में सीनियर कांग्रेस नेता अजय राय ने इस मुद्दे को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सवाल किया है कि आप हिंदुत्व के रक्षक हैं या भक्षक?
उन्होंने मणिकर्णिका घाट का वीडियो भी ट्विटर पर पोस्ट किया है और लिखा है कि बाबा महा शमशान नाथ को सीवर के गंदे पाने में डूबे देखकर मन बहुत द्रवित हो गया है। न केवल शहर में बल्कि अधिकतर मंदिरों में सीवर के पानी में देवी देवता डूबे हुए हैं। उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आप ही बताइए यह हिंदुत्व के रक्षक हैं या भक्षक?
यह है काशी का अनादि तीर्थ मणिकर्णिका घाट !
और बाबा श्री महा शमशान नाथ जो कि आज सीवर के गंदे पानी में डूबे हुए हैं को देखकर मन द्रवित हो गया l
न केवल शहर में बल्कि अधिकतर मंदिरों में सीवर के पानी में डूबे हुए हैं देवी देवता l
आप ही बताइए यह हिंदुत्व के रक्षक हैं या भक्षक ?? pic.twitter.com/shAkjqGdKw
— Ajay Rai (@kashikirai) October 7, 2021
बनारस के मणिकर्णिका घाट को मुक्ति का मार्ग बताया गया है। कहा जाता है कि यहां पर चिता का जलना सौभाग्य की बात होती है। कहते हैं कि यहां अंतिम संस्कार करने से व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस घाट का आलम यह है कि यहां पर हमेशा शव दहन चल रहा होता है। इस घाट पर जलती आग कभी नहीं बुझती है।
यहां के बारे में एक प्रसंग है कि देवी पार्वती का कर्ण फूल इसी स्थान पर एक कुंड में गिर गया था। भगवान शंकर ने तमाम मुश्किलों के बावजदू इसे ढूंढ़कर निकाला था। ऐसा कहा जाता है कि तभी से इस स्थान का नाम मणिकर्णिका पड़ गया।

