उत्तर प्रदेश

Varanasi: खुले में पेशाब करने वाले युवक पर लगा 100 रुपये का जुर्माना, नगर निगम की रसीद #Viral

Varanasi: वाराणसी शहर में सड़कों के किनारे, जहां-तहां खुले में पेशाब करना या गंदगी करना अब बहुत महंगा पड़ेगा। ऐसा करने वाले लोगों पर जुर्माना लगना शुरू हो गया है। चेतगंज क्षेत्र में खुले में पेशाब करने वाले युवक पर 100 रुपये का जुर्माना लगा है।

जुर्माने की यह रसीद बहुत सोशल मीडिया पर वायरल है।बुधवार की शाम नगर निगम की टास्क फोर्स क्षेत्र के अतिक्रमण को चिह्नित कर रही थी। उसी समय सड़क किनारे एक ठेला संचालक पेशाब करता मिल गया। नगर निगम की टीम ने उसे पकड़ा और चालान करते हुए उसे रसीद थमा दी गई।

आगे कभी ऐसा न करने की हिदायत भी दी गई।नगर निगम ने चालान के माध्यम से संदेश दिया है कि कृपया इधर उधर गंदगी न करें, शहर को स्वच्छ रखें और चालान से बचें। जी-20 सम्मेलन की तैयारियों को लेकर वाराणस नगर निगम इन दिनों एक्शन में है। पूरे शहर को चमकाया जा रहा है। अतिक्रमण हटाए जा रहे हैं। गंदगी करने वालों को चेताया जा रहा है। 

Shyama Charan Panwar

एस0सी0 पंवार (वरिष्ठ अधिवक्ता) टीम के निदेशक हैं, समाचार और विज्ञापन अनुभाग के लिए जिम्मेदार हैं। पंवार, सी.सी.एस. विश्वविद्यालय (मेरठ)से विज्ञान और कानून में स्नातक हैं. पंवार "पत्रकार पुरम सहकारी आवास समिति लि0" के पूर्व निदेशक हैं। उन्हें पत्रकारिता क्षेत्र में 29 से अधिक वर्षों का अनुभव है। संपर्क ई.मेल- panwar@poojanews.com

Shyama Charan Panwar has 358 posts and counting. See all posts by Shyama Charan Panwar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

six + 19 =