विवाद- उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू की अरुणाचल यात्रा पर China ने जताई आपत्ति
VP वैंकेया नायडू के अरुणाचल दौरे पर China की आपत्ति का भारत ने करारा जवाब दिया है। भारत ने बुधवार को उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू द्वारा हाल ही में अरुणाचल प्रदेश की यात्रा पर चीन की आपत्ति को खारिज कर दिया और कहा कि अरुणाचल भारत का एक अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि भारतीय नेताओं की भारत में यात्रा पर आपत्ति करना समझ से परे है। बागची ने कहा – “हमने चीन के आधिकारिक प्रवक्ता द्वारा आज की गई टिप्पणियों को देखा है। हम ऐसी टिप्पणियों को खारिज करते हैं। अरुणाचल प्रदेश भारत का एक अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा है”।
उपराष्ट्रपति नायडू ने पिछले सप्ताह अरुणाचल प्रदेश के दौरे पर थे। इस दौरान वो शनिवार को राज्य विधानसभा के एक विशेष सत्र को संबोधित भी किया था। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियन ने इस पर आपत्ति जताते हुए कहा था कि बीजिंग अरुणाचल प्रदेश को मान्यता नहीं देता है और भारतीय नेताओं द्वारा इस क्षेत्र के दौरे का कड़ा विरोध करता है। इससे पहले खबर आई थी कि चीन ने अरुणाचल में गांव बना लिया है।
चीन भारतीय नेताओं के अरुणाचल प्रदेश के दौरे पर यह कहते हुए आपत्ति जताता रहा है कि यह राज्य दक्षिण तिब्बत का हिस्सा है। इससे पहले बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पीएम मोदी के दौरों पर भी चीन आपत्ति जता चुका है। बदले में भारत ने इन सभी आपत्तियों को खारिज करते हुए करारा जवाब दिया था।
#China भारत द्वारा अवैध रूप से निर्धारित तथाकथित अरुणाचल प्रदेश को मान्यता नहीं देता है और भारत के उपराष्ट्रपति @MVenkaiahNaidu की हालिया यात्रा का दृढ़ता से विरोध करता है: चीनी एफएम के प्रवक्ता झाओ लिजियन। इस क्षेत्र को चीन में जांगनान कहा जाता है। (चीन का दावा) https://t.co/H4dXdUWfTg
— News & Features Network (@mzn_news) October 14, 2021
दोनों पक्षों के बीच बयानों का ताजा विवाद पूर्वी लद्दाख गतिरोध को लेकर 13वें दौर की सैन्य स्तर की वार्ता के तीन दिन बाद सामने आई है। बागची ने कहा किजैसा कि हमने पहले कहा है कि भारत चीन सीमा पर पश्चिमी सेक्टर में चीन द्वारा द्विपक्षीय समझौतों के उल्लंघन के कारण कारण दोनों के बीच विवाद उत्पन्न हुआ है।
बागची ने कहा ने कहा कि इसलिये हम चीनी पक्ष से उम्मीद करते हैं कि वह असंबद्ध मुद्दों को जोड़ने की बजाए द्विपक्षीय समझौतों एवं प्रोटोकाल का पूरी तरह से पालन करते हुए वास्तविक नियंत्रण रेखा पर शेष मुद्दों के जल्द समाधान के लिये काम करेगा’’।
भारत-चीन के बीच पिछले कई महीनों से लद्दाख सीमा पर विवाद चल रहा है। दोनों तरफ से सेनाएं डटीं हुईं हैं। गलवान घाटी हिंसा के बाद दोनों ओर से बातचीत भी जारी है। कई दौर की बातचीत हो चुकी है, लेकिन अभी तक इस मसले को कोई हल निकलता नहीं दिख रहा है।

