Muzaffarnagar News: श्रीमती अंजू अग्रवाल के द्वारा शादी के जोड़े वितरित
Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर में २० जोड़ो की सामूहिक शादी का कार्यक्रम दिनांक १८ अक्टूबर २०२१ नियत है इस कड़ी में पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल के द्वारा पालिका सभागार में उपस्थित ११ कन्याओं को शादी के जोड़ें भेंट किए गए
तथा तीन जोड़ें कन्याओं के परिवार के द्वारा प्राप्त किए गए। इस प्रकार कुल १४ जोड़े अध्यक्ष द्वारा भेंट किए गए तथा सभी को शादी के लिए हार्दिक शुभकामनाएं भी अर्पित की गई।
जिन्हें वह १८ अक्टूबर को शादी के रोज पहनकर पालिका में आएंगी इस अवसर पर पूरे ढोल नगाड़ों के बीच में माननीय अध्यक्ष महोदय के द्वारा एक खुशनुमा माहौल के चलते पालिका सभागार में कार्यक्रम में जोड़ें भेंट किए गए।
#मुजफ्फरनगर में 20 जोड़ों की सामूहिक शादी का कार्यक्रम 18 अक्टूबर 2021 नियत है l पालिका अध्यक्ष @AnjuAgarwalMzn द्वारा उपस्थित 11 कन्याओं को शादी के जोड़ें भेंट किए गए तथा तीन जोड़ें कन्याओं के परिवार के द्वारा प्राप्त किए गए। कुल 14 जोड़े अध्यक्ष द्वारा भेंट किए गए pic.twitter.com/ZZ4nraqlkJ
— News & Features Network (@mzn_news) October 13, 2021
इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष महोदय के साथ विकल्प जैन, प्रवीण पीटर, दिलशाद मुन्ना सभासद गण के अलावा आरडी पोरवाल अधीक्षक, अशोक पाल, संदीप यादव, अमित गोस्वामी लिपिक गण के अलावा स्टेनो अध्यक्ष गोपाल त्यागी, एसके बिट्टू एवं प्रियेश कुमार आईटी ऑफिसर व पालिका कर्मचारी मौजूद रहे।

