Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: ठगों ने पुलिसकर्मी को ही लगा दिया चूना, साइबर सैल ने वापस कराए 1.61 लाख

Muzaffarnagar News: आवेदक आरक्षी गौरव शर्मा हाल तैनाती जिला नियंत्रण कक्ष जनपद मुज़फ्फरनगर द्वारा साइबर हेल्प सेन्टर को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि अज्ञात व्यक्ति (साइबर ठग) द्वारा फर्जी फोन-पे अधिकारी बनकर मनी रिक्वेस्ट भेजकर उनके खाते से 37,000/- रुपये स्थान्तरित करा लिए है।

साइबर हेल्प सेन्टर द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए फोन-पे को फ्राड से अवगत कराकर 37,000/- रूपये की सम्पूर्ण धनराशि को आवेदक के खाते में वापस कराया गया।

आवेदक नीरज गोयल पुत्र श्री जयभगवान निवासी ब्रह्मपुरी थाना सिविल लाइन जनपद मु0नगर द्वारा साइबर हेल्प सेन्टर को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि अज्ञात व्यक्ति (साइबर ठग) द्वारा परिचित व्यक्ति बनकर मनी रिक्वेस्ट भेजकर उनके खाते से 25,000/- रुपये की धोखाधड़ी कर ली है।

साइबर हेल्प सेन्टर द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए रमीलीजैड वालेट को फ्राड से अवगत कराकर 25,000/- रूपये की सम्पूर्ण धनराशि को आवेदक के खाते में वापस कराया गया।

आवेदक इरफान पुत्र श्री फैय्याज निवासी कस्बा व थाना ककरौली जनपद मु0नगर द्वारा साइबर हेल्प सेन्टर को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि अज्ञात व्यक्ति (साइबर ठग) द्वारा मनी रिक्वेस्ट भेजकर उनके खाते से 99,000/- रुपये की धोखाधड़ी कर ली है।

साइबर हेल्प सेन्टर द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए पेटीएम एंव स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया को फ्राड से अवगत कराकर 99,000/- रूपये की सम्पूर्ण धनराशि को आवेदक के खाते में वापस कराया गया।आवेदकों द्वारा साईबर हेल्प सेन्टर द्वारा की गयी तत्काल कार्यवाही के लिए धन्यवाद दिया गया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21727 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen + five =