Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मुठभेड में शातिर गिरफ्तार, साथी फरार

मुजफ्फरनगर। मीरांपुर पुलिस ने कासमपुर खोला के जंगल में हुई मुठभेड में एक गौ हत्यारे को लगडा कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का एक साथी मौके से भागने में सफल हो गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तमंचा, कारतूस, एक गाडी व उसमे लदे तीन पशु बरामद किये है। पुलिस ने गाडी चालक को हिरासत में लिया है जिससे पूछताछ की जा रही है।
पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि मीरांपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग वध करने के लिए पशुओं को एक गाडी में लादकर ले जा रहे है इस सूचना पर पुलिस ने कासमपुर खौला के जंगल में बताये गये लोगों की घेराबंदी की

जिस पर गाडी में सवार आरोपियों ने पुलिस पर गोली चला दी। पुलिस की फायरिंग में एक बदमाश पैर में गोली लग जाने से घायल हो गया जबकि दूसरा मौके से भागने में सफल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश के कब्जे से एक तमंचा, कारतूस व गाडी में लदे तीन पशु बरामद किये है। पुलिस ने गाडी चालक को भी हिरासत में लिया है। पुलिस ने घायल बदमाश को उपचार के लिए प्राथमिक उपचार के लिए भिजवाया जहां से उसे जिला चिकित्सालय में भेज दिया गया।

पुलिस ने बताया कि पकडा गया आरोपी ककरौली के बेहडा सादात निवासी इकराम उर्फ भूरा है। उसके विरूद्ध गौकशी सहित पन्द्रह मुकदमे दर्ज है। उसकी गिरफ्तारी पर इनाम भी घोषित था। पुलिस मौके से फरार हो गये बदमाश की गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गयी है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21260 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 − eight =