फिल्मी चक्कर

वीडियो: बेटी को मुंबई की सड़को अकेला छोड़कर क्यों भागे भानुशाली और माही विज

एक्टर जय भानुशाली और एक्ट्रेस माही विज अक्सर अपनी बेटी के साथ फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं. वो जब भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कोई भी अपडेट पोस्ट करते हैं तो उनके फैंस को ये काफी पसंद आता है.

उनके द्वारा पोस्ट किए गए सभी वीडियो में उनकी बेटी की क्यूटनेस नजर आती है. जय भानुशाली ने एक बार फिर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी 18 महीने की बेटी के साथ एक क्यूट वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो को भी उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं.

 

जय भानुशाली द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो में दिख रहा है कि माही विज के साथ वे अपनी बेटी को लेकर सड़क पर निकलते हैं और उसके बाद दोनों उसे छोड़कर विपरीत दिशाओं में भाग जाते हैं.

बेटी एक पल के लिए रुकती है और फिर अपने पिता जय भानुशाली की ओर हंसते हुए भाग जाती है. इसके कैप्शन में जय ने लिखा, ‘ये पापा की लड़की है. आपने देखा होगा माही का रिएक्शन. वह बहुत दुखी थी कि तारा ने उसे एक बार भी नहीं देखा.’ इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर अब तक एक लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं.

टीवी एक्टर करणवीर वोहरा ने वीडियो के कमेंट सेक्शन में पापा की गर्ल लिखा है, वहीं बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी ने दिल का इमोजी बनाकर प्यार का इजहार किया है. फैंस भी इस वीडियो पर खूब प्यार लुटा रहे हैं. गौरतलब है कि कुछ दिन पहले माही विज ने कहा था कि कोरोना की संभावित तीसरी लहर में बच्चों के प्रभावित होने की रिपोर्ट पढ़कर वह आधे घंटे तक रोई थीं. 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten − 7 =