Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

वोटर लिस्ट से नाम कटने से ग्रामीणों ने किया हंगामा

मुजफ्फरनगर। वोटर लिस्ट से नाम कटने से क्षुब्ध ग्रामीणो ने पोलिंग बूथ पर प्रदर्शन कर उचित कार्यवाही की मांग की। विदित हो कि ग्राम पंचायत चुनाव सिर पर है।

आरोप है कि जगह-जगह से वोटरों के वोट कटने के आरोप लग रहे हैं। ऐसा ही प्रकरण पुरकाजी ब्लॉक के गांव खाईखेडी गांव मे ग्रामीणो ने देखने मे आया है।

जहां बूथ पर वोट बनवाने व कटी वोटों की आपत्ति दर्ज कराने जब जो लोग वहां पहुंचे तो आरोप है कि बीएलओ वहां से नदारत मिले। ग्रामवासियो का कहना है कि पिछले काफी दिनो से बीएलओ गांव मे दिख नही रहे हैं।

इस प्रकार तो ग्रामीणो को अपने वोट के अधिकार से भी वंचित होना पड सकता है। ग्रामीणो ने पोलिंग बूथ पर प्रदर्शन कर प्रशासन से सहयोग की अपील की। ग्रामीणों ने पोलिंग बूथ पर प्रदर्शन कर प्रशासन से सहयोग की अपील की

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − 1 =