वैश्विक

तीस हजारी कोर्ट में पुलिस और वकीलों में हिंसक झड़प

दिल्ली में पार्किंग को लेकर शनिवार को दिन में तीस हजारी कोर्ट में पुलिस और वकीलों के बीच में जबरदस्त झड़प हो गई। यह विवाद इतना बढ़ा कि यह हिंसक झड़प में तब्दील हो गया। वकीलों ने एक जेल वैन और एक पीसीआर में आग भी लगा दी है।अदालत परिसर का माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।

बताया जा रहा है कि कई गाड़ियों में तोड़फोड़ और फायरिंग भी की गई। समन्वय समिति के अध्यक्ष महावीर शर्मा और सेक्रेटरी जनरल धीर सिंह कासना ने एलान किया है कि जिला अदालतों में 4 नवंबर को कोई काम नहीं होगा। यह फैसला तीस हजारी कोर्ट में पुलिस द्वारा वकीलों पर फायरिंग करने के विरोध में लिया गया है।कई थानों की पुलिस अदालत परिसर में बुला ली गई है। बताया जा रहा है कि इस घटना में एक वकील जिसका नाम विजय वर्मा है, घायल हो गया है। उसे तुरंत पास के ही सेंट स्टीफंस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

दिल्ली पुलिस और वकीलों के बीच में हुई झड़प

दूसरी तरफ पुलिस का कहना है कि फायरिंग की कोई घटना नहीं हुई है, लेकिन पुलिस की गाड़ियों को आग जरूर लगाई गई है। अब तक जो जानकारी मिली है उसके अनुसार लॉक अप के बाहर तीसरी बटालियन की पुलिस और वकीलों के बीच पार्किंग विवाद को लेकर झगड़ा हो गया। पुलिस की यह बटालियन कैदियों को अदालत ले जाने का काम करती है।

विवाद के बाद वकीलों ने पुलिस अफसरों को पीट दिया और एसएचओ से भी हाथापाई कर ली। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों का तो ये भी कहना है कि विवाद के हिंसक रूप लेने के बाद वकीलों को जो भी पुलिसवाला दिखा उसे उन्होंने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21225 posts and counting. See all posts by News-Desk