वैश्विक

बिहार: दरभंगा में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म

महिलाओं और बच्चियों के सुरक्षा के तमाम दावों के बाद भी देश में दुष्कर्म की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला बिहार के दरभंगा की है जहां एक ऑटो ड्राइवर ने पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म की जघन्य वारदात का अंजाम दिया।

वहीं, इस बारे में बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी से सवाल किया गया तो वह जवाब देने के बजाय बिना कुछ कहे वहां से चले गए। पुलिस उप अधीक्षक अनोज कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि ऑटो ड्राइवर बच्ची को एक बगीचे में ले गया और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने बताया कि मामला सामने आने के बाद देर रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

पीड़ित बच्ची को गंभीर हालत में दरभंगा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (डीएमसीएच) में भर्ती करवाया गया है। पीड़ित बच्ची के परिवार के मुताबिक वो घर के बाहर खेल रही थी तभी आरोपी वहां आया और बच्ची को बहला-फुसलाकर ले गया। आरोपी सुनसान इलाके वाले एक बगीचे में पहुंचा और उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। 

बिहार के उप-मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी

बच्ची को घर के पास ना पाकर घरवाले उसे खोजने लगे तभी किसी ने बताया कि उन्होंने बच्ची को ऑटो पर बैठे देखा था। यह सुनकर परिजन बच्ची को इधर-उधर ढूंढने लगे। तभी बच्ची के  पिता की नजर सड़क किनारे खड़े एक ऑटो पर पड़ी, जब वह नजदीक पहुंचे तो उन्हें बच्ची के रोने की आवाज आई तो लोग वहां पहुंचे और उन्होंने बच्ची को वहां से निकाला। 

पीड़ित बच्ची के पिता की मानें तो अगर कुछ पल की देरी होती तो आरोपी उसकी जान लेने की फिराक में था। आरोपी की पहचान भगवानपुर निवासी तेतर साहनी के रूप में हुई है। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21391 posts and counting. See all posts by News-Desk