खेल जगत

वायरल: 2 साल का नन्हा बच्चा फुलबॉल मैच के दौरान मैदान में घुसा

 एफसी सिनसिनाटी और और लैंडो सिटी के बीच हो रहे फुटबॉल  मैच के दौरान अचानक एक दो साल नन्हा बच्चा मैदान पर दौड़ता हुआ आ गया. उसे खेल के बीच में आता देख सभी फुलबॉलर भी दंग रह गए.

बच्चे का यह वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है, इस वीडियो बीच मैदान पर चल रहे मैच के दौरान अपनी मां को पूरे फिल्ड का एक चक्कर लगवा दिया. इस वीडियो में बच्चे की मां उसे पकड़ने के लिए उसके पीछे दौड़ती है. मां अपने बच्चे को जल्द से जल्द स्टैंड में वापस लाने के लिए उसके पीछे दौड़ती है. जैसे ही वह बच्चे को पकड़ती है वो भी मैदान पर धड़ाम से गिर जाती है. मां और बच्चे की इस वीडियो को लोग खूब पंसद कर रहे हैं.

बच्चे और उसके मां की यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. इस वीडियो को मेजर लीग सॉकर ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से पोस्टट की है. इस वीडियो के का कैप्शन भी उन्होंने काफी मजेदार लिखा है. उन्होंने कैप्शन में लिखा मैदान पर घुसपैठ करने वाले इस मां और बच्चे के लिए आज का देन यादगार रहा.  

https://twitter.com/MLS/status/1424746686547697665?s=20

वीडियो के अलावा फोटोग्राफर सैम ग्रीन ने भी मां और इस नन्हे बेटे की शानदार फोटो ट्वीटर पर शेयर की है. इस फोटो में मां और उसके बेटे की तस्वीर साफ तौर पर देखी जा सकती है. मां और उसके बच्चे की यह तस्वीर और वीडियो दोनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. 

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven − 10 =