08 करोड की आबादी का विभाजन कर अलग राज्य का गठन किया जाए: उत्तम प्रदेश निर्माण संगठन
आज उत्तम प्रदेश निर्माण संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल सिंह पुण्डीर की अध्यक्षता मे संगठन के पदाधिकारियों की बैठक प्रातः 08 बजे योगा एवं शारीरिक व्यायाम के उपरान्त एस डी डिग्री कालेज के फिल्ड भोपा रोड पर सम्पन्न हुई।
बैठक मे आपसी विचार उपरान्त निश्चित हुआ कि प्रदेश अध्यक्ष सतेन्द्र सिंह के सुझाव के अनुसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश के समस्त पदाधिकारी 21 जनपदों मे 14 अगस्त 2021 प्रात 11बजे कोविड प्रोटोकाल को ध्यान मे रखते हुए अपने घर पर संगठन का बैनर लगा पांच पांच सदस्यों के साथ देशवासियों को स्वतन्त्रता दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित करेंगे।
उत्तम प्रदेश निर्माण संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल सिंह पुण्डीर की अध्यक्षता मे संगठन के पदाधिकारियों की बैठक एस डी डिग्री कालेज के फिल्ड भोपा रोड पर सम्पन्न हुई।समस्त पदाधिकारी 21 जनपदों मे पांच पांच सदस्यों के साथ देशवासियों को स्वतन्त्रता दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित करेंगे pic.twitter.com/F93q3IaRJS
— News & Features Network (@mzn_news) August 12, 2021
संविधान के दायरे व मर्यादा मे रहकर सरकार से मांग करेंगे कि पश्चिम उत्तर प्रदेश के विकास के 08 करोड की आबादी का विभाजनकर अलग राज्य का गठन किया जाए।ताकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगो को सस्ता न्याय,बेहतर चिकित्सा,शिक्षा ,युवाओं को रोजगार के बेहतर साधन,किसानो को उनकी फसल का उचित मूल्य ,मजदूर भाईयों को कमाई के बेहतर संसाधन उप्लब्ध हो सके,सुरक्षा व्यवस्था मे सुधार हो ताकि बलात्कर व अपराध कम हों।पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जनता बेहतर जीवन जी सके।
बैठक मे मण्डलीय अध्यक्ष सहारनपुर विपिन गंगानिया,जिलाध्यक्ष यूथ विंग मुजफ्फरनगर अमित राठी, जिला प्रभारी इमरान राव,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संजीव बालियान एथलीट, ब्राईट फ्यूचर क्लब के सदस्यों राकेश,रमेश आढती, सहंसरपाल,तिरसपाल शर्मा आदि ने भाग लिया।
इसी क्रम मे दूसरी बैठक के प्रदेश सचिव संजीव मलिक मासूम की अध्यक्षता मे ग्राम काजीखेडा मे समपन्न हुई जिसमे नचिकेता,राहुल, शिवकरण सिंह ,चन्द्रवीर सिंह,कुलवीर सिंह संजय सोनी,रविन्द्र हरि,ब्रजपाल ,सनी आदि ने भाग लिया।