Virat Kohli ने लंबे समय बाद वनडे इंटरनेशनल में भी वापसी की, 45वां वनडे शतक
Virat Kohli ने गुवाहाटी में श्रीलंका के खिलाफ पहले मुकाबले में 45वां वनडे शतक जड़ दिया है. कोहली के बल्ले से करीब तीन साल बाद यह वनडे शतक निकला है. इस शतक के साथ ही कोहली ने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के दो बड़े शतकों के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. घरेलू सरजमीं पर विराट कोहली का यह 20वां शतक है.
Virat Kohli ने 23 नवंबर 2019 को बांग्लादेश के खिलाफ पिंक बॉल टेस्ट में शतक जड़ा था. कोहली ने उस मैच में 136 रनों की मैच जीताऊ पारी खेली थी. हालांकि विराट ने पिछले साल एक टी20 शतक जड़ा था. 10 जनवरी को विराट ने श्रीलंका के खिलाफ 113 रनों की पारी में 12 चौके और एक छक्का लगाया. कोहली ने घर में सचिन के शतक के रिकॉर्ड की बराबर की. दोनों बल्लेबाजों के नाम अब घर में 20 शतक हैं. सचिन ने 160 पारियों में 20 शतक जड़े थे, जबकि कोहली ने 61 पारियों में यह कारनामा किया.
Virat Kohli ने एक और शतक के रिकॉर्ड में सचिन की बराबरी की है. उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ अपना नौवां शतक पूरा किया. साथ ही उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ भी 9 शतक जड़े हैं. दो टीमों के खिलाफ नौ शतक जड़ने वाले विराट भारत के पहले ऐसे बल्लेबाज हैं. यह उपलब्धि हासिल करने वाले एक और बल्लेबाज महान सचिन तेंदुलकर हैं. जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नौ शतक जड़ा है.
सबसे अधिक वनडे और अंतरराष्ट्रीय शतक के मामले में Virat Kohli सचिन तेंदुलकर के बाद दूसरे नंबर पर हैं. कोहली अब 50 ओवर के प्रारूप में अपने आदर्श सचिन की संख्या की बराबरी करने से केवल चार शतक पीछे हैं. सभी प्रारूपों में सचिन के नाम 100 शतक हैं, जबकि विराट ने अब तक 73 शतक बनाये हैं. कोहली ने अपनी पारी के बाद कहा कि मुझे थोड़ा ब्रेक मिला था
इसलिए मैं बांग्लादेश दौरे के बाद तरोताजा था. मैं घरेलू सत्र शुरू होने के लिए उत्साहित था. सलामी बल्लेबाजों ने मुझे खेल में आने दिया और मैंने अपनी स्ट्राइक रेट को नियंत्रण में रखने की कोशिश की. मैं खुश था कि मैं गति बनाये रखने में सक्षम था. भारत ने पहले वनडे में श्रीलंका को 374 रन का टारगेट दिया.

