खेल जगत

विराट कोहली ने टीम इंडिया की क्रिकेट को काफी आगे बढ़ाया है: कमरान

 पाकिस्तान के एक क्रिकेटर ने विराट की जमकर तारीफ की है. विराट की तारीफ पाकिस्तान क्रिकेट टीम से दरकिनार किए गए अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल ने की है. कामरान अकमल ने कहा है विराट एक बेहतरीन लीडर हैं और बस वो थोड़े अनलकी रहे हैं.

यूट्यूब चैनल ‘माई मास्टर क्रिकेट कोच’ पर कामरान ने विराट को लेकर खुलकर बात की है. उन्होंने कहा है कि विराट कोहली एक बड़े खिलाड़ी और शानदार कप्तान हैं. कमरान ने आगे कहा,” विराट कोहली ने टीम इंडिया की क्रिकेट को काफी आगे बढ़ाया है.उस क्रिकेट को जिसे बढ़ाने की शुरुआत सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़ और एमएस धोनी ने की थी.”

कमरान अकमल ने आगे कहा,” यह सच है कि विराट कोई भी आईसीसी ट्रोफी जीतने में कामयाब नहीं हुए हैं लेकिन वो बेहतरीन लीडर हैं. उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने कई बेहतरीन सीरीज जीती है और दुनिया की बेहतरीन टीमों को हराया है.

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × 1 =