वैश्विक

रास्ता निकलने की आस:कृषि कानूनों पर सुलह की जिम्मेदारी चार मेंबर्स की कमेटी को मिली; इनमें दो किसान नेता, दो एक्सपर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने कृषि कानूनों पर बातचीत करने और इस मसले को सुलझाने के लिए चार सदस्यों की एक कमेटी बनाई है। इसमें दो एग्रीकल्चर इकोनॉमिस्ट और दो किसान नेता हैं। कमेटी में अशोक गुलाटी, डॉ. प्रमोद के जोशी, भूपिंदर सिंह मान और अनिल घनवत शामिल हैं। चारों के पास इस सेक्टर का अच्छा-खासा अनुभव है। यह कमेटी किसानों का पक्ष सुनेगी और अपनी रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट को देगी।

तीन कृषि कानूनों पर साढ़े तीन महीने बाद ब्रेक:SC ने कानूनों पर रोक लगाकर कमेटी बनाई, कहा- जो हल चाहेगा, वह कमेटी के पास जाएगा

अशोक गुलाटी (एग्रीकल्चर इकोनॉमिस्ट​​​​​​​)

एग्रीकल्चर इकोनॉमिस्ट अशोक गुलाटी भारतीय अनुसंधान परिषद (ICRIER) में इन्फोसिस के चेयर प्रोफेसर हैं। गुलाटी नीति आयोग के तहत प्रधानमंत्री की ओर से बनाई एग्रीकल्चर टास्क फोर्स के मेंबर और कृषि बाजार सुधार पर बने एक्सपर्ट पैनल के अध्यक्ष हैं।

अशोक गुलाटी के पास एग्रीकल्चर सेक्टर पर खासा अनुभव है। वे कमीशन फॉर एग्रीकल्चर कॉस्ट एंड प्राइज (CACP) के अध्यक्ष रह चुके हैं। CACP फूड सप्लाई और फसलों की कीमत तय करने के लिए केंद्र सरकार को सलाह देता है। गुलाटी ने कई फसलों का मिनिमम सपोर्ट प्राइज (MSP) बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है।
अशोक गुलाटी को 2015 में पद्मश्री पुरस्कार दिया गया था। गुलाटी को एग्रीकल्चर सेक्टर पर खासा अनुभव है।

डॉ. प्रमोद के जोशी (एग्रीकल्चर इकोनॉमिस्ट)

डॉ. प्रमोद जोशी साउथ एशिया इंटरनेशनल फूड पॉलिसी रिसर्च इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर हैं। वे नेशनल एकेडमी ऑफ एग्रीकल्चर रिसर्च मैनेजमेंट हैदराबाद के डायरेक्टर थे। डॉ. जोशी नेशनल सेंटर फॉर एग्रीकल्चर इकोनॉमिक्स एंड पॉलिसी रिसर्च नई दिल्ली के डायरेक्टर भी रह चुके हैं। इससे पहले वे इंटरनेशनल फूड पॉलिसी रिसर्च इंस्टीट्यूट में साउथ एशिया कोऑर्डिनेटर थे।

एग्रीकल्चर सेक्टर में काम करने के लिए उन्हें कई अवॉर्ड मिल चुके हैं। वह नेशनल एकेडमी ऑफ एग्रीकल्चरल साइंसेज और इंडियन सोसाइटी ऑफ एग्रीकल्चरल इकोनॉमिक्स के फेलो हैं।डॉ. प्रमोद जोशी नेशनल सेंटर फॉर एग्रीकल्चर इकोनॉमिक्स एंड पॉलिसी रिसर्च नई दिल्ली के डायरेक्टर भी रह चुके हैं।

भूपिंदर सिंह मान (किसान नेता)
भूपिंदर सिंह मान BKU के राष्ट्रीय अध्यक्ष और किसान कोऑर्डिनेशन कमेटी (KCC) के चेयरमैन हैं।

15 सितंबर 1939 को गुजरांवाला (अब पाकिस्तान में) में पैदा हुए सरदार भूपिंदर सिंह मान किसानों के लिए हमेशा काम करते रहे हैं। इस वजह से राष्ट्रपति ने 1990 में उन्हें राज्यसभा में नामांकित किया था। वे 1966 में फार्मर फ्रेंड एसोसिएशन के फाउंडर मैंबर में से एक थे।

यह बाद में स्टेट लेवल पर पंजाब खेती बाड़ी यूनियन बना। आगे चलकर यही संगठन नेशनल लेवल पर भारतीय किसान यूनियन (BKU) बना। भूपिंदर सिंह मान अभी BKU के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। वे किसान कोऑर्डिनेशन कमेटी (KCC) के चेयरमैन भी हैं।

अनिल घनवत (किसान नेता)

अनिल घनवत महाराष्ट्र में किसानों के बड़े संगठन शेतकारी संगठन के अध्यक्ष हैं। यह संगठन बड़े किसान नेता रहे शरद जोशी ने 1979 में बनाया था। अनिल घनवत शुरू से ही कहते रहे हैं कि केंद्र सरकार की ओर से लाए गए कानूनों में कुछ सुधार की गुंजाइश है, लेकिन इनका सिरे से विरोध करना खेती के हित में नहीं है।

उनका कहना है कि इन कानूनों के आने से गांवों में कोल्ड स्टोरेज और वेयरहाउस बनाने में निवेश बढ़ेगा। घनवत ने ये भी कहा था कि अगर दो राज्यों के दबाव में आकर ये कानून वापस ले लिए जाते हैं तो इससे किसानों के लिए खुले बाजार का रास्ता बंद हो जाएगा।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 + 13 =