उत्तर प्रदेश

वाराणसी में पेट्रोल-डीजल की कीमतें पिछले दो दिन से स्थिर

वाराणसी में पेट्रोल-डीजल की कीमतें पिछले दो दिन से स्थिर बनी हुई हैं। मंगलवार को बढ़ोत्तरी हुई, बुधवार के बाद गुरुवार को भी वही दाम हैं। पिछले कुछ दिनों से दामों में उतार-चढ़ाव नहीं था।

लेकिन मंगलवार को पेट्रोल में 0.81 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 1.06 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी हुई थी। वहीं, बढ़ते दामों के विरोध में वाराणसी समेत पूर्वांचल के जिलों में विपक्षी पार्टियों ने सड़क पर उतरकर विरोध-प्रदर्शन किया।

अब तक इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमटेड (आईओसीएल) के अनुसार, पेट्रोल शहर में 88.85 रुपये प्रति लीटर था। वहीं, डीजल की कीमत 81.27 रुपये थी। मंगलवार को पेट्रोल में 0.81 रुपये की बढ़ोत्तरी होने पर अब एक लीटर पेट्रोल की कीमत 89 रुपये 66 पैस पहुंच गई।

वहीं, डीजल की कीमत 82.33 रुपये प्रति लीटर हो गई है। जो पहले 81.27 रुपये थी। डीजल में 1.06 पैसे रुपये प्रति लीटर के हिसाब से दाम में बढ़ोत्तरी हुई।

वाराणसी में पेट्रोल-डीजल के दामों को लेकर प्रदर्शन

वाराणसी समेत पूर्वांचल के जिलों में विपक्षी पार्टियां पेट्रोल-डीजल और गैस सिलिंडर के दामों में वृद्धि को लेकर प्रदर्शन कर रही है।कार्यकर्ता सड़कों पर उतर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × five =