Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

हम लोग समाज में भाईचारा कायम करने के लिए यहां आये-हाजी फजलुर्रहमान

मुजफ्फरनगर। बहुजन समाज पार्टी सहारनपुर से सांसद हाजी फजलुर्रहमान और ऑल इंडिया मिल्ली काउंसिल के सहारनपुर के अध्यक्ष अब्दुल मलिक मुगीसी ने बसपा कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि उन्होंने विगत दिनों मुजफ्फरनगर में घटी अप्रिय घटनाआें के संदर्भ में पीडितों से मुलाकात की और उनके जख्मों पर मरहम लगाया।

दोनों नेताओं ने कहा कि देश में माहौल बदला जा रहा है सरकार लोगों का ध्यान आम मुद्दों से हटाने में जुटी हुई है। लोगों को मजबूरी मे सड़कों पर आना पडा। देश में फैल रही

बेरोजगारी के कारण ही पढने वाले छात्र भी सडकों पर उतरने को मजबूर है। उन्होंने विस्तारपूर्वक जानकारी दी कि पिछले दिनों घटी घटनाओं में जो लोग जख्मी हो गये वे उनके धर पर भी गये

इन घटनाओं में मारे गये भूरा के घर जाकर उन्होंने परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने मृतक एवं घायलो को आर्थिक मदद भी देने की घोषणा की। दोनो नेताओं ने कहा कि हम लोग समाज में भाईचारा कायम करने के लिए यहां आये है और हमारा पूरा प्रयास यही रहेगा कि मुजफ्फरनगर में पहले जैसी मौहब्बत लोगो के दिलों में कायम रहे। इस दौरान प्रेमचंद गौतम, रेहान खान, अरविंद गौतम, चांद सिंह कश्यप, मोनिस रजा, राजकुमार आदि मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 − 2 =