Muzaffarnagar: डकैती से सम्बन्धित जेवरात सहित गिरफ्तार, फरजन के घर मे हुई लूट की घटना का खुलासा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) चरथावल थाना क्षेत्र के गांव कयामपुर मे विगत 21/22 की रात्रि में फरजन पुत्र मुस्तकीम के घर मे हुई लूट की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस टीम ने लूटे गए सोने चांदी के जेवरात बरामद किए हैं। पुलिस ने इस मामले मे दो दो मुल्जिमों को भी गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस लाइन मे आयोजित प्रेसवार्ता मे जानकारी देते हुए अर्पित विजयवर्गीय ने जानकारी देते हुए बताया कि इंस्पैक्टर चरथावल यशपाल सिंह द्वारा उक्त लूट का खुलासा करते हुए ग्राम रोनी हरजीपुर नहर पुल के निकट से आरोपी मुजम्मिल पुत्र मौहब्बत अली निवासी ग्राम मसावी थाना थानाभवन जनपद शामली व सालिक पुत्र जाहिद निवासी भैसानी ईस्लामपुर थाना थानाभवन को डकैती से सम्बन्धित जेवरात सहित गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस द्वारा की गई पूछताछ मे बताया कि उनके कुछ अन्य साथी भी शामिल रहे। जिनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं। अभियुक्तो ने बताया कि सालिक अपरोक्त अपनी गाडी स्वीफ्ट डिजायर से गैंग को लेकर आता जाता था तथा डकैती मे शामिल होता था। पूछताछ मे आरोपियो ने बताया कि उनके साथी मुजम्मिल पुत्र मौहब्बत निवासी मवासी, सालिक पुत्र जाहिद नि.भैसानी, ईस्लामपुर, जाबिर पुत्र उमर मोहम्मद,रिजवान उर्फ प्रधान पुत्र आदिल व कल्लू उर्फ मुकर्रम पुत्र अली नवाज बतलाये।
पुलिस ने आरोपियो के कब्जे से एक अदद तमंचा 315 बोर मय 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर, 04 जोडी पीली धातू, अंगूठी मर्दानी .1 पीली धातु, 01 अंगूठी पीली धातु, 02 जोडी कुण्डल, 01 जोडी बुन्दे पीली धातु, 01 पीली धातु गले की चैन, 02 पायल सफेद धातु, 01 टीका सफेद धातु, 02 गुठले 2जोडी सफेद धातु, 04 जोडी पैर के छल्ले/चुटकी 04 जोडी सफेद धातु, 02 अंगुठी सफेद धातु व एक स्वीफ्ट डिजायर कार बरामद की है।
एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय ने बतायाकि आरोपी मुजम्मिल उुत्र मोहब्बत अली के खिलाफ मीरापुर,भोराकला,जानसठ, बडगांव सहारनपुर, कैराना शामली, चरथावल आदि मे मुकदमे दर्ज हैं। आरोपियो को गिरफ्तार करने वाली टीम मे प्रभारी निरीक्षक चरथावल यशपाल सिह, एसएसआई विनय शर्मा, सब इंस्पैक्टर सुनील मिश्रा, सब इंस्पैक्टर सागर सिंह, का.अमित कुमार, का.मनोज कुमार, का.सोहनवीर सिह शामिल रहे।
2 जुआरी अभियुक्त किये गिरफ्तार
ककरौली। (Muzaffarnagar News) थाना ककरौली पुलिस द्वारा ग्राम बेहड़ा सादात से ०२ अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में मौ० उस्मान उर्फ मुल्ला पुत्र मौ० हसन निवासी बेहडा सादात थाना ककरौली, मुजफ्फरनगर, देवदत्त पुत्र बनारसीदास निवासी ग्राम बेहडा सादात थाना ककरौली, मुजफ्फरनगर जिनके कब्जे से ३३५०- रूपये नकद, सट्टा पर्ची गत्ता व पेन बरामद किया।

