वैश्विक

पाकिस्तान में एक और जनरल की अकूत संपत्ति का हुआ खुलासा

पाकिस्तान के सियासी नेता समेत सेना के बड़े अफसरान किस तरह भ्रष्टाचार में फंसे हैं और कैसे उन्होंने कम से कम वक्त में अपना खजाना भरा, अकूत संपत्ति बनाई  इसकी कई मिसालें पहले भी आ चुकी हैं। लेकिन इस बार इस खेल में चीन से मिलकर पाकिस्तानी सेना के एक पूर्व जनरल ने इतनी संपत्ति बना ली है

जिसके खुलासे ने पाकिस्तानी सियासत में भूचाल ला दिया है। पाकिस्तानी सेना से रिटायर होने के बाद चीन-पाकिस्तान इकॉनॉमिक कॉरीडोर (सीपीईसी) के चेयरमैन बनाए गए जनरल असीम सलीम बाजवा और उनके परिवार ने 99 कंपनियां और 133 रेस्त्रां बनाकर भ्रष्टाचार का नया रिकॉर्ड बनाया है।

पाकिस्तान की एक चर्चित वेबसाइट फैक्ट फोकस ने ये खुलासा किया है कि बाजवा का कारोबार चार देशों में फैला है और कुछ ही सालों में इस जनरल ने खरबों की संपत्ति बना ली है। असीम बाजवा पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता भी रह चुके हैं। 

रिपोर्ट के मुताबिक जनरल बाजवा ने जब इमरान के विशेष सलाहकार के तौर पर शपथ ली थी तो उनके पास कोई संपत्ति नहीं थी। ऐसा उन्होंने अपने शपथपत्र में दावा किया था कि न तो उनकी और न ही उनकी पत्नी या परिवार के किसी सदस्य की पाकिस्तान के बाहर कोई संपत्ति है। 

सेना में आने से पहले बाजवा एक पिज्जा कंपनी में डिलिवरी ब्यॉय का काम करते थे और देखते ही देखते उनके भाइयों ने और परिवार के दूसरे सदस्यों ने पापा जॉन पिज्जा कंपनी की चेन खड़ी कर ली।

उस समय यानी 2002 में बाजवा तत्कालीन सेना प्रमुख जनरल परवेज मुशर्रफ के साथ लेफ्टिनेंट कर्नल हुआ करतेथे।

आज बाजवा की पत्नी और उनके भाइयों के पास 133 पिज्जा रेस्त्रां हैं और वे 99 कंपनियों के मालिक हैं। इनके रेस्त्रां की मौजूदा कीमत करीब 4 करोड़ डॉलर बताई जा रही है।

आपको जानकर ताज्जुब होगा कि बाजवा प्रधानमंत्री इमरान खान के बेहद खास लोगों में हैं और उनके अहम सलाहकार हैं। चीन के साथ जो इन दिनों पाकिस्तान के बेहतरीन आर्थिक रिश्ते नजर आ रहे हैं, उनमें बाजवा की भूमिका अहम है।

असीम बाजवा सीपीईसी के चेयरमैन अपने इसी हुनर की बदौलत बनाए गए हैं और इसी वजह से चीन पाकिस्तान में अरबों डॉलर का निवेश कर रहा है। जाहिर है, ऐसे में बाजवा इमरान के लिए कितने अहम हैं, समझा जा सकता है।

बाजवा की कंपनी का नाम है बाजको ग्रुप ऑफ कंपनीज और पाकिस्तान के बाहर अमेरिका, कनाडा और यूएई में इनकी अहम शाखाएं मौजूद हैं।

इनकीकीमत अरबों रुपये है। इधर हाल ही की खबरों पर अगर गौर करें तो सलीम बाजवा पाकिस्तान के लिए बहुत अहम किरदार हैं और आम लोगों को नौकरियां देने का भी दावा करते रहते हैं।

बतौर सीपीईसी चेयरमैन अभी दो दिन पहले ही बाजवा ने ट्वीट किया है कि चीन की मदद से पाकिस्तान के युवाओं के लिए 1100 से ज्यादा नई नौकरियां मिलने जा रही हैं।

उन्होंने कहा है कि शंघाई इलेक्ट्रिक कंपनी का कामकाज तेजी से शुरू हो चुका है और पाकिस्तान के युवा वहां निकली 1100 से ज्यादा नौकरियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

जाहिर है बाजवा ने जिस तरह चीन को पाकिस्तान के करीब लाने में अहम भूमिका निभाने के साथ ही अपने परिवार का खजाना भी भरा है

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four + 4 =