Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मुज़फ्फरनगर के सैकड़ों युवा सपा नेताओ ने राज्य सरकार का पुतला दहन किया

मुजफ्फरनगर। कोराना के बढते प्रकोप के कारण देशभर में नीट व जेईई स्थगित करने की मांग को लेकर शान्ति पूर्ण तरीके से लखनऊ में प्रदेशन कर रहे सपा के यूश्च फ्रन्टलों के नेताओं पर राज्य सरकार के आदेश पर हुए लाठीचार्ज व प्रदेश में लगातार बिगड़ रही कानून व्यवस्था की निन्दा करते हुए मुज़फ्फरनगर के सैकड़ों युवा सपा नेताओ ने युवजन सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष शमशेर मलिक व पूर्व उपाध्यक्ष राशिद मलिक के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए राज्य सरकार का पुतला दहन किया ।

इस दौरान युवा सपा नेता शमशेर मलिक ने बताया कि बाढ़ व कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए व जब देश में बस व ट्रेनें बाधित है , ऐसे माहौल में नीट व जेईई की परीक्षा कराकर सरकार लाखों परीक्षार्थियों व उनके परिवार के स्वास्थ्य को खतरे में डाल रही है ।

गरीब परीक्षार्थी बस व ट्रेने बन्द होने के कारण परीक्षा स्थल भी नहीं पहुंच पायेंगे। पूर्व जिलाध्यक्ष राशिद मलिक ने बताया कि भाजपा सरकारों को आमजन से कोई सरोकार नही है ।

पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था चौपट हो चुकी है । विकास कार्य ठप्प पड़े है । लखनऊ में परीक्षार्थियों के समर्थन में शान्तिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे यूथ ब्रिगेड, युवजन सभा व लोहिया वाहिनी के नेताओं पर लाठी चार्ज बेहद निन्दनीय है ।

इस दौरान शहजाद राना कुल्हेड़ी, अताउर्रहमान, आरिफ अन्सारी, मनोज कुमार, सनब्बर मसायान, अंकित पाल, शुभम, दीपक कुमार, वसीम राणा, सरताज मलिक आदि मौजूद रहे ।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven + 8 =