वैश्विक

West Bengal News: CBI ने बर्दवान म्यूनिसिपलिटी के प्रशासक प्रणब चटर्जी को चिटफंड मामले में किया अरेस्ट

West Bengal News:  सीबीआई ममता बनर्जी की पार्टी के नेताओं पर चिटफंड घोटाले को लेकर शिंकजा कस चुकी है।चिटफंड मामले में सीबीआई ने तृणमूल कांग्रेस के एक नेता को शुक्रवार को गिरफ्तार किया है।  

CBI ने चिटफंड मामले में भ्रष्टाचार के आरोपों के सिलसिले में बर्दवान म्यूनिसिपलिटी के तृणमूल नेता और प्रशासक बोर्ड (बीओए) के अध्यक्ष प्रणब चटर्जी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद टीएमसी नेता को कोर्ट में पेश किया गया। जहां सीबीआई ने चार दिनों के लिए रिमांड की मांग की। जिसके बाद कोर्ट ने चटर्जी को तीन दिनों के लिए सीबीआई की रिमांड में भेज दिया।

प्रणब चटर्जी ने खुद की अपनी कंपनी खोल रखी है। ऑफिस भी उन्होंने अपने ही घर में खोल रखा था। जहां से वो चिटफंड का काम करते थे। सीबीआई ने शुक्रवार को प्रणब चटर्जी के घर पर छापा मारा और फिर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। सीबीआई के जांच अधिकारियों ने शुक्रवार सुबह से लगातार ऑपरेशन चलाया, फिर गिरफ्तारी की।

इस घटना से बर्दवान शहर में भारी हड़कंप मच गया है। कुछ महीने पहले तृणमूल कांग्रेस के दिग्गज नेता को शहर का प्रशासक नियुक्त किया गया था। स्वाभाविक रूप से पूर्वी बर्दवान जिले में उनके घर पर सीबीआई की छापेमारी की खबर चर्चा का विषय बन गई है।

सीबीआई सूत्रों के मुताबिक यह रेड चिटफंड से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग के एक निजी मामले में किया गया था। सुबह करीब सात बजे सीबीआई के जांच अधिकारी बर्दवान शहर के तेल मारुई पारा स्थित नगर प्रशासक प्रणब चटर्जी के घर पर अचानक पहुंच गए।
शुरुआती पूछताछ के बाद सीबीआई की टीम उन्हें लेकर चली गई। टीम के बाकी सदस्य तलाशी में लगे थे। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, सीबीआई प्रणब चटर्जी को सीधे आसनसोल की विशेष अदालत ले गई।
चटर्जी को हिरासत में लेकर उनसे विस्तार से पूछताछ की जाएगी। हालांकि बर्दवान आए सीबीआई अधिकारियों ने इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। साथ ही इस मामले पर टीएमसी की तरह से कोई प्रतिक्रिया आई है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21176 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen − 7 =