खेल जगत

Virat Kohli की टीम इंडिया में कब होगी वापसी? बीसीसीआई ने दिया जवाब

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज Virat Kohli व्यक्तिगत कारणों से इस समय छुट्टी पर हैं. हालांकि इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी तीन टेस्ट से पहले टीम में उनकी वापसी की उम्मीद की जा रही थी. लेकिन अब खबर है कि विराट तीसरे और चौथे टेस्ट मैच में भी टीम का हिस्सा नहीं होंगे. उनका धर्मशाला में सात से 11 मार्च तक होने वाले अंतिम टेस्ट मैच में खेलना भी संदिग्ध है. उनकी छुट्टी को लेकर भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के पास भी कोई अपडेट नहीं है.

Virat Kohli की वापसी को लेकर बीसीसीआई ने कहा, स्टार खिलाड़ी कब तक छुट्टी पर हैं, उनकी वापसी कब होगी, इसका कोई अपडेट नहीं है. बीसीसीआई ने कहा, वो फिर से स्पष्ट करना चाहता है कि जब भी परिवार के मामलों की बात आती है तो बोर्ड हमेशा क्रिकेटर का साथ देता है तथा विराट कब वापसी करना चाहते हैं यह उनका फैसला होगा. फिलहाल उनके इंग्लैंड के खिलाफ शृंखला में खेलने की संभावना नहीं दिख रही है.

Virat Kohli के मित्र और दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स ने हाल में अपने यूट्यूब चैनल पर खुलासा किया था कि भारत का यह दिग्गज बल्लेबाज दूसरी बार पिता बनने वाला है और इसलिए वह इंग्लैंड के खिलाफ नहीं खेल पा रहे हैं.

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज इस समय खेला जा रहा है. इंग्लैंड ने पहला टेस्ट 28 रनों से जीत लिया था. जबकि दूसरा टेस्ट भारत ने 106 रनों के बड़े अंतर से जीता. इस तरह फिलहाल सीरीज 1-1 की बराबरी पर है. भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच 15 से 19 फरवरी के बीच राजकोट में जबकि चौथा मैच 23 से 27 फरवरी के बीच रांची में खेला जाएगा. पांचवां और आखिरी टेस्ट 7 मार्च से 11 मार्च के बीच धर्मशाला में खेला जाएगा.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20929 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 3 =