Wimbledon 2023: Rohan Bopanna और Matthew Ebden की जोड़ी क्वार्टर फाइनल में
Rohan Bopanna-Matthew Ebden की जोड़ी ने मंगलवार को विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष युगल के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई. बोपन्ना-एब्डेन की जोड़ी ने कड़े मुकाबले में नीदरलैंड के डेविड पेल और अमेरिका के रेसी स्टेडलर की जोड़ी को हराया. इस जीत के साथ वह दोनों पुरुष युगल के अंतिम-16 दौर में पहुंच गए हैं.
बोपन्ना-एबडेन की जोड़ी ने दो घंटे, 19 मिनट तक चले प्री-क्वार्टर फाइनल मैच में अमेरिका के स्टैल्डर और नीदरलैंड के पेल की जोड़ी को 7-5, 4-6, 7-6 (10-5) से हराया. Rohan Bopanna-Matthew Ebden का अगला मुकाबला नीदरलैंड के टालोन ग्रिक्सपुर और बार्ट स्टीवंस की जोड़ी से होगा. जिन्होंने दूसरे दौर के एक अन्य मुकाबले में ब्राजील के मार्सेलो मेलो और ऑस्ट्रेलिया के जॉन पीयर्स की जोड़ी को सीधे सेट में 7-5, 6-4 से हराया.
News Flash: 6th seeds Rohan Bopanna & Matthew Ebden survive a scare!
➡️ The Indo-Australian duo advance into Doubles QF at Wimbledon with hard-fought 7-5, 4-6, 7-6 (10-5) win over Alternate pair Del & Stalder in 3rd round. #Wimbledon pic.twitter.com/b9UAlzXCir— India_AllSports (@India_AllSports) July 11, 2023
Rohan Bopanna-Matthew Ebden ने सोमवार को जैकब फर्नले और जोहानस की ब्रिटिश जोड़ी को हराया था. बोपन्ना और एब्डेन महज एक घंटे में 7-5, 6-3 से जीत के साथ 16वें राउंड में पहुंच गए थे. बोपन्ना और एब्डेन की जोड़ी ने पिछले मुकाबले में धीमी शुरुआत की और 1-3 से पिछड़ गए. हालांकि, इंडो-ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी ने समय पर अपनी लय पकड़ ली और स्कोर 4-4 से बराबर कर लिया था. ब्रिटिश जोड़ी ने भी थोड़ी टक्कर दी, लेकिन बोपन्ना और एब्डेन ने मैच पर नियंत्रण बनाए रखा और शानदार जीत दर्ज की.

