उत्तर प्रदेश

सोसाइटी के नौवें फ्लोर से नीचे गिर गई महिला, हालत गंभीर

गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक इलाके की पॉश सोसाइटी के नौवें फ्लोर से एक महिला संदिग्ध हालत में नीचे गिर गई। बालकनी में खड़े पुरुष ने महिला को बचाने की काफी कोशिश की और गिरती हुई महिला का हाथ पकड़ लिया। लेकिन महिला का हाथ छूटा,और खौफनाक हादसा पेश आ गया।

लाइव वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला बालकनी से नीचे की तरफ लटकी हुई है, और एक व्यक्ति उसे बचाने की कोशिश कर रहा है। पलक झपकते ही महिला का हाथ छूट जाता है।वीडियो क्रॉसिंग रिपब्लिक की जानी-मानी सोसाइटी का है। हादसा कल का बताया जा रहा है। कुछ लोगों ने नोवे फ्लोर पर एक महिला और एक पुरुष को झगड़ा करते हुए देखा।बताया जा रहा है कि महिला और पुरुष पति पत्नी है। इसी बीच अचानक महिला नीचे की तरफ लटक जाती है।

कहा जा रहा है कि महिला ने झगड़े के दौरान बालकनी से छलांग लगाने की कोशिश की।लेकिन महिला का पति बालकनी से नीचे गिरने से पहले ही महिला का हाथ थाम लेता है। मगर चंद सेकेंड में ही महिला का हाथ छूट जाता है, और फिर वह नीचे गिर जाती है।

मामले में औपचारिक तौर पर पुलिस को शिकायत नहीं दी गई है। लेकिन पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। महिला को अस्पताल में एडमिट कराया गया है। हादसा और आत्महत्या की कोशिश के मामले पर पुलिस जांच कर रही है।

बताया जा रहा है कि महिला को नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर महिला के होश में आने का इंतजार किया जा रहा है। 

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 + eight =