रमजान पर संगीत बजाने पर Afghanistan में महिला रेडियो स्टेशन बंद
Afghanistan में तालिबानी कब्जा होने के बाद महिलाओं पर अत्याचार की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं. महिला के खिलाफ कई कानून भी बनाये गये. ताजा मामला है कि तालिबान ने अफगानिस्तान में एक मात्र महिला रेडियो स्टेशन को बंद कर दिया गया है.
Afghanistan तालिबानियों ने महिला रेडियो स्टेशन को बंद करने का फैसला इसलिए लिया गया, क्योंकि रमजान के मौके पर जो संगीत बज रहे थे, वह उन्हें पसंद नहीं आया. यह जानकारी अल जजीरा ने दी है.
Afghanistan सदाई बानोवन रेडियो स्टेशन अफगानिस्तान का एकमात्र महिला संचालित स्टेशन था, जो दस वर्षों तक प्रसारित हुआ. सदाई बानोवन का अर्थ महिलाओं की आवाज बताया जा रहा है.
Afghanistan तालिबानियों ने जिस महिला रेडियो स्टेशन को बंद कराया है, उसमें 8 में से 6 कर्मचारी महिलाएं थीं. सूचना और संस्कृति के प्रांतीय निदेशक मोइजुद्दीन अहमदी ने कहा कि रेडियो स्टेशन ने रमजान के दौरान संगीत बजाकर बार-बार इस्लामिक अमीरात के कानूनों और नियमों का उल्लंघन किया.
नतीजतन, स्टेशन बंद कर दिया गया था. अहमदी ने कहा, अगर यह रेडियो स्टेशन अफगानिस्तान के इस्लामी अमीरात की नीति को स्वीकार करता है और गारंटी देता है कि वह ऐसी बात दोबारा नहीं दोहराएगा, तो हम इसे फिर से संचालित करने की अनुमति देंगे.
Afghanistan स्टेशन के प्रबंधक नाजिया सोरोश ने तालिबान के आरोपों का खंडन किया है. उन्होंने कहा, रेडियो स्टेशन ने कोई भी कानूनों और नियमों का उल्लंघन नहीं किया है. उन्होंने बंद करने को साजिश बताया.

