महिला स्पेशल पिंक बूथ टीकाकरण का शुभारंभ जिलाधिकारी ने किया
मुजफ्फरनगर। जिला महिला चिकित्सालय परिसर में कोविड-१९ से बचाव के लिए महिलाओं का अलग से एक पिंक बूथ टीकाकरण स्थान तैयार किया गया है यहा महिलाओ के स्वागत के लिए पिंक बूथ को गुलाबी रंग के गुब्बारों से सजाया गया है महिलाओ के लिए टीकाकरण बूथ पर तमाम सुविधा है।
#मुज़फ्फरनगर, महिला स्पेशल कोविड19 टीकाकरण केंद्र का जिला महिला चिकित्सालय में शुभारंभ जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे द्वारा किया गया। pic.twitter.com/0GumMluZSR
— News & Features Network (@mzn_news) June 7, 2021
इस महिला स्पेशल टीकाकरण बूथ का शुभारंभ जिलाधिकारी महोदया सेल्वा कुमारी जे द्वारा आज किया गया उन्होंने यहां पहुंच कर सभी व्यवस्थाओं को देखा ओर टीकाकरण कराने आई महिलाओं से बातचीत की। जिलाधिकारी महोदय ने महिलाओ को टीकाकरण के लिए प्रेरित किया। इस दौरान महिलाओं ने भी महिला विशेष पिंक टीकाकरण बूथ के संचालन होने पर खुशी जाहिर की
कहा कि महिलाओ के लिए टीकाकरण हेतू इन बूथो पर आने मे कोई परेशानी नहीं होगी। इन बूथो से महिलाओ मे टीकाकरण कराने के लिए उत्साह बढेगा।
बता दे कि ये महिला स्पेशल पिंक टीकाकरण बूथ पूरी तरह से स्वास्थ्य विभाग ने मुजफ्फरनगर मे गुलाबी रंग की थीम के साथ बनाया है इसमें गुलाबी रंग के ही गुब्बारे लगाए गये है । यहा महिलाओ के लिए सभी सुविधाएं है।
शासन की मंशा के अनुरूप आज जिला महिला चिकित्सालय में सीएमएस कार्यालय के ऊपरी हॉल में कोविड से बचाव हेतु महिला विशेष शिविर का शुभारंभ जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने किया।
जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे के यहां पहुंचने पर सीएमओ डॉ एमएस फौजदार व सीएमएस महिला डा आभा आत्रेय, डा गीतांजली वर्मा ने उनका स्वागत किया उसके बाद जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने महिला स्पेशल बूथ का शुभारंभ कर वहां उपस्थित महिलाओं युवतियों से बातचीत की और कहा कि सभी महिलाए स्पेशल पिंक टीकाकरण बूथो का लाभ लें।
इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एम एस फौजदार के साथ उन्होंने अस्पताल की अन्य व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया और वहा संचालित अन्य टीकाकरण की व्यवस्थाओं को देखा। सी० एम ०ओ ० डा एम एस फौजदार ने बताया कि एक महिला स्पेशल बूथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खतौली पर भी संचालित हो गया है।
जिलाधिकारी महोदया के निरीक्षण के दौरान उनके साथ सीएमएस डॉ आभा आत्रेय, सीएमओ डॉक्टर एमएस फौजदार ,डॉ गीतांजलि वर्मा प्रदीप शर्मा ,कमल ,जस्सी हॉस्पिटल मैनेजर प्रियंका तोमर सहित स्वास्थ्य विभाग के समस्त अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे ।

