Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar दीपचंद ग्रेन चैम्बर स्कूल में कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) नेशनल कैडेट कोर के स्थापना दिवस पर आज दीपचंद्र ग्रेन चैंबर इंटर कॉलेज,मुजफ्फरनगर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।एनसीसी कैडेट्स ने मार्च पास्ट करते हुए मंचासीन अधिकारियों को सलामी दी और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिनमें समूह नृत्य एवं एकल गायन शामिल है। कैडेट्स के द्वारा पिरामिड फॉर्मेशन आकर्षण का केंद्र रहा ।

मुख्य अतिथि विद्यालय के प्रबंधक श्री विनोद कुमार संगल ने एनसीसी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कैडेट्स के उज्ज्वल भविष्य की कामना की जबकि विशिष्ट अतिथि जैन कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य श्रीमती कंचन प्रभा शुक्ला ने कैडेट्स तथा छात्र-छात्राओं का उत्साह वर्धन किया । एस डी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री सोहनपाल ने एनसीसी कैडेट्स द्वारा समाज सेवा से संबंधित किए जाने कार्यों पर प्रकाश डाला।

विद्यालय के प्रधानाचार्य जो स्वयं एक एनसीसी कैडेट रह चुके हैं, ने कैडेट्स से अपने अनुभव साझा किए तथा विद्यालय में सफलतापूर्वक चल रही एनसीसी गतिविधियों के लिए कैडेट्स को बधाई दी।

इस अवसर पर २०२३ मे श्एश् सर्टिफिकेट प्राप्त करने वाले कैडेट्स को मुख्य अतिथि के द्वारा सम्मानित किया गया तथा वार्षिक प्रशिक्षण कैंप २६५ में गायन, संगीत यंत्र,सामूहिक नृत्य एवम शस्त्र प्रशिक्षण प्रतियोगिता में मेडल्स प्राप्त करने वाले कैडेट्स तनीषा, हर्ष ,वंश शर्मा, कुलदीप तथा आदित्य पाल को मेडल्स पहनाकर सम्मानित किया । कार्यक्रम का संचालन श्रीमती अरुणा रानी तथा विद्यालय के एनसीसी प्रभारी सेकंड ऑफिसर वाजिद अली के द्वारा किया गया । कार्यक्रम का समापन एनसीसी गान से हुआ।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21391 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × one =