Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

भोपा रोड स्थित पेपरमिल मे कर्मी की हादसे मे मौत

मुजफ्फरनगर। पेपरमिल कर्मी की हादसे मे मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनो मे कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार शाहपुर थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव तावली निवासी करीब 21 वर्षीय युवक मौ.आलिम पुत्र मन्जूर हसन पिछले कुछ दिनो से भोपा रोड स्थित एक पेपर मिल मे काम करता था।

बताया जाता है कि आज सुबह मिल मे काम करते वक्त हादसे के तहत मौ.आलिम की मौत हो गई। साथी मजदूर की मौत से पेपरमिल मे काम कर रहे अन्य मजदूरो मे हडकम्प मच गया। मजदूरो ने इसकी सूचना मिल प्रशासन को दी। मजदूर की मौत की खबर से मिल प्रशासन मे हडकम्प मच गया।

वहीं दूसरी और मृतक के परिवारजनो को जब हादसे की जानकारी दी गई तो युवक की मौत की खबर से परिजनो मे कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन व कुछ अन्य ग्रामीण तुरंत ही फैक्ट्री मे पहुंच गए।

जहां पहुंच कर उन्होने हंगामे का प्रयास किया। लेकिन कुछ जिम्मेदार लोगों की मध्यस्तता से यह आपसी सहमति पर सुलझ गया। मुआवजे के आश्वासन पर परिजन बिना किसी कार्यवाही के शव को अंतिम संस्कार के लिए अपने साथ ले गए।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 − 8 =