उत्तर प्रदेश

Chandauli बबुरी थाना पुलिस को मिली सफलता: कंटेनर से 80 लाख की रुपए अवैध शराब बरामद

Chandauli  चंदौली की बबुरी थाना पुलिस ने एक कंटेनर में छिपाकर तस्करी के लिए ले जाई जा रही अवैध शराब को बरामद किया है। पकड़ी गई शराब की कीमत लगभग 80 लाख रुपये बताई जा रही है।जानकारी के अनुसार एक कंटेनर में लगभग 900 पेटियों में कुल 39,240 सीसी इंपीरियल ब्लू वाइन की तस्करी की जा रही थी। इस दौरान पुलिस ने छापेमारी करते हुए कंटेनर को अपने कब्जे में ले लिया है।

इस संबंध में चकिया सीओ शेषमणि पाठक ने बताया कि हरियाणा से अवैध शराब लेकर बिहार जाने की गोपनीय सूचना हम लोगों को थी जिस पर कार्यवाही करते हुए मीरजापुर के रास्ते अहरौरा से चकिया होते हुए लेवा रोड से बिहार जा रही कंटेनर को लेवा गांव के समीप रोका गया तो उसमें लगभग 80 लाख रुपये की 900 पेटियों में भरी 39240 सीसी इम्पीरियल ब्लू वाइन की बरामदगी हुई।

बरामदगी में स्वाट टीम एवं क्राइम ब्रांच के साथ बाबुरी पुलिस शामिल रही। वहीं ट्रक से ड्राइवर एवं क्लीनर को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि हम लोगों को जग्गा सरदार ने शराब की खेप बिहार पहुंचाने के लिए निर्देश दिया था और कहा था कि बिहार बॉर्डर पहुंचते हैं वहां गाड़ी एक व्यक्ति को दे देना है और उसका नंबर भी बताएंगे। इसके पूर्व भी यह दोनों हरियाणा में जेल जा चुके हैं और अवैध शराब की दो बार बिहार खेप पहुंचा चुके थे।

पुलिस ने शराब को बरामद करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है और इसमें शामिल अन्य लोगों की तलाश के लिए भी कार्यवाही की जा रही है। पुलिस कार्रवाई करते हुए 4 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। ट्रक पर फर्जी नंबर लगाकर शराब ले जाया जा रहा था। चेसिस नंबर से पता किया गया तो गाड़ी के बोर्ड पर लगा नंबर फर्जी पाया गया

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21446 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × four =