उत्तर प्रदेश

यूरिया के टॉप-20 खरीददारों की हर माह होगी जांच, योगी ने जारी किए आदेश

उत्तर प्रदेश सरकार ने यूरिया के टॉप 20 खरीददारों की जांच और सत्यापन के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में कृषि विभाग ने भी आवश्यक आदेश जारी कर दिए हैं।

अपर मुख्य सचिव कृषि डॉ. देवेश चतुर्वेदी ने बताया कि सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अगस्त व सितंबर में यूरिया उर्वरक के टॉप 20 खरीददारों की सूची पोर्टल से लें।

इसके बाद 27 अक्तूबर तक जांच व सत्यापन कराते हुए सूचनाएं डैशबोर्ड पर अपलोड कराया जाना सुनिश्चित किया जाए।

इसी तरह अक्तूबर की लिस्ट पोर्टल से एक नवंबर को और आगामी प्रत्येक माह की लिस्ट पोर्टल से निकालकर माह की 10 तारीख तक जांच व सत्यापन कराकर दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई कराई जाए। सूचना भारत सरकार के डैशबोर्ड पर अपलोड कराए जाने के निर्देश भी दिए गए हैं।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 1 =