भारी उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया विजयदशमी दशहरे का त्योहार
पुरकाजी। नगर से क्षेत्र भर में असत्य पर सच्चाई की जीत तथा बुराइयों पर अच्छाई पर विजय का प्रतीक विजयदशमी दशहरे का पर्व भारी उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया है इस अवसर पर श्रद्धा के साथ दशहरा पूजन किया गया तथा बहीखाता आदि का पूजन किया गया है
कस्बे और क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में अच्छाइयों पर बुराई तथा अधर्म पर धर्म की जीत बुराइयों से अच्छाई पर विजय का प्रतीक विजय दशमी दशहरा भारी उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया है
हालांकि कोविड-19 कोरोनावायरस संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए इस बार कस्बे में ना तो मेले का ही आयोजन किया गया है और ना ही रावण कुंभकरण मेघनाथ के पुतलों का दहन किया गया है
गौरतलब है कस्बे की श्री राम लीला कमेटी द्वारा प्रत्येक वर्ष श्री राम लीला मंचन का आयोजन कर कस्बे के मुख्य मार्गो से श्री राम बारात की शोभा यात्रा तथा श्री राम वन गमन यात्रा एवं दशहरे के उपलक्ष पर प्रत्येक वर्ष निकाले जाने वाली शोभा यात्रा तथा आयोजित मेले में राम रावण युद्ध के साथ रावण वध रावण कुंभकरण और मेघनाद आदि के पुतले दहल किए जाने की परंपरा चली आ रही थी
लेकिन इस बार कोविड-19 के मद्देनजर श्री राम लीला कमेटी द्वारा सभी कार्य स्थगित कर श्री राम लीला भवन मंच पर 9 दिवसीय श्री राम कथा का आयोजन कराया गया है जिसका बीती रात श्री राम कथा को विराम दे दिया गया है
26 अक्टूबर सोमवार अपराहन उपरांत भगवान राजतिलक कार्यक्रम मैं श्री राम का राज तिलक कर अयोध्या का ताज पहनाकर अयोध्या का राजा बनाया जाएगा उसी के साथ कस्बे के 99 वे श्री राम लीला महोत्सव का समापन हो जाएगा उक्त जानकारी श्री राम लीला कमेटी अध्यक्ष मनीष गोयल महामंत्री वीरेंद्र सिंह द्वारा संयुक्त रुप से दी गई है।
