Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

शहर की आबोहवा हो रही खराब, बढ़ रहा एक्यूआई: बाजारों में एयर क्वालिटी इंडेक्स खराब श्रेणी में दर्ज

मुजफ्फरनगर। लाकडाउन में जहां प्रदूषण पूरी तरह समाप्त हो गया था। अब वह दोबारा से अपने रंग-रूप में लौटता हुआ दिखने लगा है। त्योहारों पर बाजारों में बढ़ी रौनक और धुआं उगल रही औद्योगिक इकाइयों तथा वाहनों की अधिक आवाजाही से प्रदूषण का ग्राफ बढ़ रहा है।

शनिवार को शहर के बाजारों में एयर क्वालिटी इंडेक्स खराब श्रेणी में दर्ज किया गया है। दीपावली के दौरान कई वर्ष से प्रदूषण का ग्राफ अत्यंत गंभीर श्रेणी में पहुंच जाता है। मुजफ्फरनगर के हालात भी प्रदूषण के मामले में अधिक अच्छे नहीं रहे हैं।

गत वर्ष दीपावली के बाद मुजफ्फरनगर का एयर क्वालिटी इंडेक्स अधिक खराब श्रेणी में पहुंच गया था, जिसके चलते मुजफ्फरनगर में एक महीने से अधिक समय तक निर्माण कार्य बंद कराए गए थे।

इस वर्ष के हालात भी प्रदूषण को लेकर ठीक रहने के संकेत नहीं दे रहे हैं। नवरात्रों में ही एयर क्वालिटी इंडेक्स खराब स्थिति में पहुंच गया है। शनिवार को नई मंडी और शहर के बाजार से लिया गया एयर क्वालिटी इंडेक्स खराब श्रेणी पर पहुंच गया। क्षेत्रीय प्रदूषण विभाग के अभियंता विपुल कुमार ने बताया कि शनिवार को मुजफ्फरनगर का एयर क्वालिटी इंडेक्स 10 एएम 218 और 4 पीएम 250 दर्ज किया गया है, जो खराब श्रेणी को प्रदर्शित करता है। प्रदूषण से राहत के लिए छिड़काव आदि कार्य कराया जाएगा।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 + sixteen =