Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

हादसे मे घायल युवक की उपचार के दौरान मौत

मुजफ्फरनगर। सडक हादसे मे घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनो मे कोहराम मच गया। गमगीन माहौल के बीच युवक का अंतिम संस्कार किया गया।

जानकारी के अनुसार भोपा थाना क्षेत्र के कस्बा मोरना निवासी युवक दीपक पुत्र कैलाश बीते दिन ककरौली क्षेत्र के गांव खाईखेडा मे अज्ञात वाहन की चपेट मे आकर गंभीर रूप से घायल हो गया था।

हादसे पर मौके पर एकत्रित ग्रामीणो ने घायल युवक के परिजनो को इसकी सूचना देने के साथ घायल युवक को उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां भिजवाया।

इसी बीच घायल दीपक के परिजन व कुछ अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। निजी चिकित्सक के कहने पर युवक की गंभीर हालत को देखते हुए परिजन उसे उपचार के लिए मेरठ प्राईवेट अस्पताल ले गए।

जहां देर रात उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। इस दुखद हादसे से मृतक के परिजनो मे शोक छा गया। मृतक के परिजनो का कहना है कि उन्होने इस हादसे की कोई जानकारी पुलिस को नही दी थी। युवक की मौत से ग्रामीणो मे शोक छा गया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20747 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 − six =